ETV Bharat / state

राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में दहाड़ेगी बांधवगढ़ वाली बाघिन, बढ़ाएगी कुनबा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की एक बाघिन को राजस्थान के मुकुदंरा टाइगर रिजर्व किया गया शिफ्ट. रेस्क्यू के बाद किया गया स्वास्थ्य परीक्षण.

BANDHAVGARH TIGRESS SHIFT RAJASTHAN
ट्रेंकुलाइज के बाद स्वास्थ्य परीक्षण (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 1:55 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 2:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की एक बाघिन की दहाड़ अब राजस्थान में सुनाई देगी. इस बाघिन का शुक्रवार की देर शाम सफल रेस्क्यू किया गया. डॉक्टरों की मौजूदगी में उसे ट्रेंकुलाइज किया गया और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसके बाद उसे राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए रवाना कर दिया गया. ये बाघिन सड़क मार्ग से ही राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व पहुंचेगी और यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने में मदद करेगी.

बाघिन को किया गया ट्रेंकुलाइज

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन की टीम ने जगुआ बीट, परिक्षेत्र पनपथा बफर से लगभग साढ़े 3 साल की एक बाघिन को पहले सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज किया गया और फिर उसे रेस्क्यू किया गया. ये कार्य वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया.

बाघिन सड़क मार्ग से कड़ी निगरानी में रवाना (ETV Bharat)

रेस्क्यू के बाद स्वास्थ्य परीक्षण

रेस्क्यू करने के बाद रेस्क्यू विशेषज्ञ और वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सकों ने बाघिन का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया. परीक्षण के बाद बाघिन पूरी तरह से स्वस्थ पाई गई. आवश्यक चिकित्सा की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेडियो कॉलर भी पहनाया गया. निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उसके आवश्यक जैविक सैंपल भी कलेक्ट किए गए.

TIGRESS WORN RADIO COLLAR
राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में दहाड़ेगी बांधवगढ़ वाली बाघिन (ETV Bharat)

'बाघिन सड़क मार्ग से कड़ी निगरानी में रवाना'

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि "बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघिन का सफल रेस्क्यू किया है, वो पूरी तरह से स्वस्थ है. उसे सुरक्षित तरीके से सड़क मार्ग से ही राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए भेज दिया गया है. विशेषज्ञों की टीम लगातार उस पर नजर बनाए हुए है. बाघिन पूरी तरह से स्वस्थ है और पूरे प्रोटोकॉल के साथ उसे रवाना कर दिया गया है."

3
3 (ETV Bharat)

रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम में 50 लोग रहे शामिल

रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग के 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और वन्य जीव डॉक्टरों की टीम शामिल थी. वन्य प्राणी विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में 3 वाहनों का एक काफिला राजस्थान के मुकुंदरा के लिए रवाना हुआ. अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 18 से 20 घंटे की यात्रा के बाद बांधवगढ़ वाली ये बाघिन राजस्थान के मुकुंदरा के जंगलों में पहुंचेगी. यह बाघिन यहां दहाड़ेगी और राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अपना नया घर संसार बसाएगी और वहां बाघों का कुनबा बढ़ाने में मदद करेगी.

UMARIA BANDHAVGARH TIGER RESERVE
रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम में 50 लोग रहे शामिल (ETV Bharat)
Last Updated : February 28, 2026 at 2:07 PM IST