महुआ के सूखे फूल के लिए बाघ के गढ़ में घुस गया ग्रामीण, फिर क्या था टाइगर ने बना लिया शिकार
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने ग्रामीण पर किया हमला, हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 4, 2026 at 8:51 AM IST
उमरिया: मध्य प्रदेश में आए दिन बाघ और तेंदुए के हमले की खबरें आती रहती है. जहां कई बार वन्यजीव जंगल से रिहायशी इलाकों में चले जाते हैं, य खेतों में किसानों पर हमले की भी घटना आती है. इसी तरह उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से दर्दनाक घटना हो गई है. जिसमें कोर जोन में चले जाने की वजह से एक व्यक्ति को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है और उसकी मौत हो गई है. बीती रात उसकी बॉडी को सुरक्षित अस्पताल में रखा गया था. आज पूरी प्रक्रिया की जाएगी.
कोर जोन में बाघ का हमला
घटना उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है. जहां 3 मई को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र पनपथा कोर के बीट चन्सुरा के कक्ष क्रमांक RF 446 रेतहा नाला के पास महुआ के सूखे फूल बीनने के लालच में एक ग्रामीण गया था, ये ग्रामीण कुदरी गांव का रहने वाला था. जिसका नाम रज्जू कोल है, उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. जिस पर वन्यप्राणी बाघ ने अचानक ही हमला कर दिया, जिससे जनहानि हुई है. शव के कमर, जांघ और पेट के हिस्से को संभवतः हिंसक वन्य प्राणी ने क्षतिग्रस्त किया है.

स्थानीय वन अमला, पुलिस स्टाफ, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे. देर शाम तक सहमति बना कर शव को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए अमरपुर हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा गया है. सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों और परिजनों की उपस्थिति में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
- टाइगर ने महिला को जबड़े में दबाया, साथियों ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, जंगल की ओर भागा बाघ
- सतपुड़ा के जंगल में आदिवासी को जिंदा चबा गया टाइगर, महुए के लालच में कोर जोन के अंदर पहुंचा था
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय बताते हैं, "बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हुई है. कोर जोन में ये घटना हुई है. इस अत्यंत दुखद घटना के पूर्व भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन लगातार ग्रामीणों को कोर जंगल क्षेत्र में जाने से मना करता रहा है, पुनः सभी से आग्रह है कि कोर जंगल क्षेत्र में प्रवेश वर्जित है, जिसका पालन करना सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक है.

