ETV Bharat / state

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इलाज के बाद फिर दहाड़ेगा बाघ, श्याम और लक्ष्मण हाथी करेंगे मॉनिटरिंग

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में घायल बाघ की सूचना मिलने के बाद किया गया ट्रेंकुलाइज. टाइगर को इलाज के बाद जंगल में किया रिलीज.

BANDHAVGARH INJURED TIGER RESCUED
बांधवगढ़ में घायल टाइगर का इलाज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 28, 2026 at 9:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने घायल बाघ को वन विभाग की टीम के साथ ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया. इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही घायल बाघ का उपचार किया और फिर वापस उसे जंगल में छोड़ दिया. अब इस घायल बाघ की मॉनिटरिंग श्याम और लक्ष्मण हाथी करेंगे.

घायल बाघ की सूचना के बाद किया ट्रेंकुलाइज

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन को घायल बाघ की सूचना मिलने के बाद हाथियों और गश्ती दल के माध्यम से लगातार निगरानी की गई. वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ़ की टीम और टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के श्रमिकों ने घायल बाघ की लगातार ट्रैकिंग की. इसके बाद रविवार को सुबह ट्रैकिंग दल ने पहले बाघ को ट्रैक किया और फिर वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी ने बाघ को ट्रेंकुलाइज किया.

सूचना मिलने के बाद घायल बाघ को किया गया ट्रेंकुलाइज (ETV Bharat)

बांधवगढ़ में घायल टाइगर का इलाज

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया, "बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र के पनपथा बफर के बीट बिरुहली में एक घायल नर बाघ की सूचना मिली थी. इस सूचना के बाद पार्क प्रबंधन टीम ने बाघ को रेस्क्यू करने के लिए उसे ट्रेंकुलाइज किया और फिर उसका डॉक्टरों ने इलाज किया.

परीक्षण के लिए बाघ का ब्लड सैंपल लिया गया है. इलाज के बाद उसे जंगल में सुरक्षित रिलीज किया गया. ये एक नर बाघ है, जिसकी उम्र लगभग 3 साल अनुमानित है, उसके एक पैर में चोट लगी थी."

UMARIA BANDHAVGARH TIGER RESERVE
टाइगर को इलाज के बाद जंगल में किया रिलीज (ETV Bharat)

हाथी करेंगे बाघ की मॉनिटरिंग

घायल बाघ को उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है. अब इस बाघ की कुछ दिन तक सतत निगरानी की जाएगी. इसके लिए वन विभाग की टीम के साथ श्याम और लक्ष्मण हाथी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे.