ETV Bharat / state

चीतल को टूरिस्ट ने किया केले से दुलार, वीडियो देख बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने पहुंचाया लॉकअप

उमरिया में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने लिया एक्शन, शख्स को गिरफ्तार कोर्ट में किया पेश.

BANDHAVGARH ACTION ON YONG MAN
चीतल को केला खिलाते ही जेल पहुंचा टूरिस्ट (Getty Image)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 7, 2026 at 1:30 PM IST

|

Updated : July 7, 2026 at 1:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उमरिया: अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो सर्कुलेट हुआ था, जिसमें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रास्ते पर एक युवक गाड़ी रोककर चीतल को केला खिलाते नजर आया था. जिसके बाद इस वीडियो सामने आने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस पर एक्शन लेने की बात कही थी. अब इस मामले में बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक्शन ले भी लिया है. युवक को चीतल को खिलाना महंगा पड़ गया है. प्रबंधन ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

27 जून को चीतल को केला खिलाते नजर आया था युवक

दरअसल, 27 जून को मगधी गेट के सामने एक शख्स कार रोककर चीतल को केला खिलाते नजर आया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ. जिसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के संज्ञान में ये मामला सामने आया. ये वीडियो पचपेढ़ी पर्यटन जोन से सफारी कर लौट रहे दूसरे पर्यटक ने बनाया था, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई.

UMARIA BANDHAVGARH TIGER RESERVE
चीतल को केला खिलाते युवक की तस्वीर (ETV Bharat)

प्रबंधन ने युवक को किया गिरफ्तार

बांधवगढ़ प्रबंधन ने उस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच प्रारम्भ कर दी थी. जिसके बाद उस व्यक्ति को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत 6 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं को अधिरोपित करते हुए न्यायालय में पेश किया गया. मामले में क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय बताते हैं कि "बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन सभी से अपील करता है एवं संज्ञान में लाना चाहता है कि वन्यजीवों को कोई भी अखाद्य/खाद्य पदार्थ खिलाना एक गंभीर अपराध है. ऐसे किसी भी कृत्य को बिल्कुल भी न करें."

BANDHAVGARH ARRESTED YOUNG MAN
बांधवगढ़ प्रबंधन ने युवक को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)

वीडियो बनाने वाले शख्स ने केला खिलाने से किया था मना

दरअसल, ये वीडियो 27 जून को सामने आया था. जहां एक व्यक्ति चीतल को केला खिला रहा था, जबकि वहीं वीडियो बना रहा दूसरा व्यस्कित उसे यह करने से मना करता है. वह कहता है कि "आप वाइल्डलाइफ एनिमल को ऐसे कैसे केले खिला सकते हैं." ऐसा सुनते ही केला खिलाने वाला शख्स गुस्सा हो गया. जबकि वीडियो बनाने वाला युवक कहते नजर आया था कि वह इसकी शिकायत करेगा.

24 जून को सतपुड़ा में सांभर को पोहा खिलाने का वीडियो

इससे पहले 24 जून 2026 को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था. जहां एसडीओ विनोद वर्मा द्वारा सांभर डियर को पोहा खिलाने का आरोप लगा था. साथ ही सांभर डियर के साथ पालतू जैसा व्यवहार किया था. हालांकि वीडियो एसडीओ पोहा खिलाते नजर नहीं आए थे, लेकिन वे पालतू जैसा व्यवहार जरूर कर रहे थे. जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए एसडीओ को सस्पेंड कर दिया था.

Last Updated : July 7, 2026 at 1:36 PM IST