अरावली बचाने की मुहिम तेज, फरीदाबाद में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, बोले- "ये बहुत जरूरी आंदोलन, सभी को समर्थन करना होगा"
अरावली बचाने को लेकर मुहिम तेज हो गई है. फरीदाबाद में सड़कों पर उतरकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.


Published : January 4, 2026 at 5:25 PM IST
|Updated : January 4, 2026 at 5:46 PM IST
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में मिनी जंतर-मंतर कहे जाने वाले बादशाह खान चौक पर आज, रविवार को उमंग रंग मंच संस्था द्वारा अरावली संरक्षण को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "पहले जो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था, वह फिलहाल विचाराधीन है. जिसको लेकर आने वाली 21 जनवरी को दोबारा फैसला सुनाया जाएगा. यदि फैसला अरावली संरक्षण के पक्ष में नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा".
अरावली संरक्षण के लिए सड़क पर जनता: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर अरावली बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. अरावली के साथ छेड़छाड़ का मतलब है, सीधे-सीधे प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना है. साथ ही आने वाली पीढ़ी और जीव-जंतुओं की नस्लों को बर्बाद करने का रास्ता बनाया जा रहा है. यदि इसी तरह अरावली को खत्म किया जाएगा तो आने वाले समय में ऑक्सीजन की भी कमी हो जाएगी. प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा. सब कुछ नष्ट हो जाएगा और अरावली में रहने वाले जीव भी नष्ट हो जाएंगे".
अरावली बचाने की मुहिम तेज: बता दें कि अरावली को लेकर देश के अलग-अलग कोने में प्रदर्शन किया जा रहा है. आम जनता ने अरावली को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है. लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि "अरावली को रियल एस्टेट और खनन माफिया के लालच का शिकार नहीं बनने दिया जाएगा. पर्यावरण की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर न्यायालय तक संघर्ष जारी रहेगा". इस मामले को लेकर राजनीति भी चरम पर है.
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में अरावली पर्वत बचाने की मांग तेज, कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन
ये भी पढ़ें : Explained : विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने अरावली में माइनिंग पर लगाई रोक, समझें पूरा विवाद
ये भी पढ़ें : इंसानी जिंदगी और क्लाइमेट स्टेबिलिटी के लिए पहाड़ों को बचाना जरूरी, अरावली संकट पर बोले एक्सपर्ट

