ETV Bharat / state

उज्जैन में 23 साल के युवक की अपहरण के बाद हत्या, सूने मकान में मिला शव, हिरासत में 3 आरोपी

उज्जैन में लापता युवक का मिला शव, परिचित युवक पर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस.

UJJAIN YOUNG MAN KIDNAPPED MURDERED
सूने मकान से 23 साल के युवक का शव बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 3, 2026 at 10:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: थाना नीलगंगा क्षेत्र अंतर्गत हाटकेश्वर विहार कॉलोनी के एक सूने मकान में 23 वर्षीय युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है. घटना की सूचना शनिवार देर शाम जब नीलगंगा थाने को मिली, तो मौके पर पुलिस पहुंची ने शव बरामद कर उज्जैन जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल उज्जैन और आलोट पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

परिचित युवक पर हत्या की आशंका

नीलगंगा थाना प्रभारि तरुण कुरील ने बताया कि "एफएसएल टीम के माध्यम से पता चला है कि युवक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है. मौके पर आलोट पुलिस भी पहुंची है, जांच में पता चला है कि युवक का शुक्रवार को अपहरण हुआ था. वह आलोट का ही रहने वाला था. उसके परिचित एक युवक पर हत्या की आशंका है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है."

उज्जैन में युवक की अपहरण के बाद हत्या (ETV Bharat)

खाली पड़े मकान में मिला शव

मृतक के ममेरे भाई रवि माली ने बताया कि "मृतक का नाम मनीष माली है, जो आलोट के विक्रम मोहल्ले में रहता था और मजदूरी करता था." वहीं, जिस मकान में हत्या की गई है, वह मकान स्व मेहरबान माली का है, जो हाटकेश्वर विहार कॉलोनी में है. यह मकान स्व मेहरबान की पत्नी के नाम से है, जो 2 साल पहले ही बनाया गया था, लेकिन मकान खाली पड़ा रहता है. हालांकि समय-समय पर स्व मेहरबान माली की पत्नी और बेटा मयंक उस घर में आते-जाते रहते हैं.

Ujjain young man murdered
23 साल के युवक की अपहरण के बाद हत्या (ETV Bharat)

3 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि "मुख्य आरोपी मयंक सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक मनीष के परिजन ने शुक्रवार को आलोट थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी. युवक की तलाश ही कर रहे थे कि सूचना मिली उज्जैन में उसकी हत्या कर दी गई है. इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं और हत्या के कारणों का भी पता कर रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे. हत्या संभवत पुरानी रंजिश के चलते हुई है."