ETV Bharat / state

महाकाल की शरण में वसुंधरा राजे, शिव साधना में मग्न होकर बोलीं-हमारा जन्म से यहां आना जाना

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर बाबा का लिया आशीर्वाद, अपने अनुभव किए शेयर

VASUNDHARA RAJE DARSHAN MAHAKAL
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाकालेश्वर मंदिर में (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 5:42 PM IST

|

Updated : February 25, 2026 at 7:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में हर रोज आम दर्शनार्थियों के साथ नेता, अभिनेता-अभिनेत्री, खिलाड़ी और VIP लोगों का आना जाना लगा रहता है. बुधवार सुबह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया महाकाल मंदिर पहुंची. नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की. चौखट से माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया. वसुंधरा राजे ने महाकाल दर्शन के बाद मंदिर में ही वीरभद्र के दर्शन और महाकाल ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का पूजन किया.

मेरी बचपन से उज्जैन आना-जाना
अपने दर्शन के अनुभव को साझा करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, ''मेरा तो बचपन से ही बाबा की शरण में आना-जाना लगा हुआ है. उज्जैन की तपोभूमि के साथ तो हमारा जुड़ाव है. महाराज जीवाजी राव सिंधिया यही रहते थे, सूर्य मंदिर के पास हमारा आवास था. राजस्थान से तो अधिकतर लोग यहां आते हैं. हर समय भगवान का आशीर्वाद मिलता रहा है. खुशी हो या दुख भगवान की शरण में आते ही सुकून मिलता है.''

महाकाल की शरण में वसुंधरा राजे (ETV BHARAT)

मंदिर का स्ट्रक्चर देख खुशी हुई
उन्होंने कहा कि, ''पुजारी परिवार हमसे जुड़ा है, कइयों से घर जैसे रिश्ते हैं. आज मंदिर का स्ट्रक्चर देख कर बहुत अच्छा लग रहा है. पब्लिक को सुगम दर्शन की सुविधाएं मिली हैं. धन्यवाद मध्य प्रदेश सरकार को जो मंदिर को इतना सुंदर बना दिया.'' वसुंधरा के अलावा तमिल फिल्म अभिनेता और निर्माता विक्रम प्रभु भी पत्नी उज्जयनी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे. मंदिर समिति ने दोनों का स्वागत सत्कार भी किया.

Vasundhara Raje darshan mahakal
नंदी हॉल में वसुंधरा राजे की शिव आराधना (ETV Bharat)

शादी की सालगिरह पर पहुंचे अभिनेता

Actor Vikram Prabhu reached Mahakal Temple
महाकाल मंदिर पहुंचे अभिनेता विक्रम प्रभु (ETV Bharat)
तमिल फिल्म अभिनेता और निर्माता विक्रम प्रभु ने अपनी पत्नी के साथ उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. दोनों ने चौखट से माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में तस्वीरें खिंचवाई और दर्शन के अनुभव को साझा किया. उन्होंने कहा, ''आज वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ है, इसलिए भगवान के दर्शन लाभ लिए. उज्जैन से एक खास संबंध है क्योंकि मेरी पत्नी का नाम भी उज्जयिनी है. भगवान महाकाल के दर्शन कर जो ऊर्जा मिली उसे शब्दों मे बयां नहीं किया जा सकता. दर्शन व्यवस्था भी मंदिर की सुगम है.''
Last Updated : February 25, 2026 at 7:29 PM IST