ETV Bharat / state

उज्जैन की फूड शॉप पर रोबोट की शाही एंट्री, पहले दावत उड़ाई, फिर किया ब्रेक डांस

उज्जैन के एक रेस्टोरेंट में रोबोट की वीआईपी एंट्री. साथ कई बॉडीगार्ड. रोबोट के साथ तस्वीरें लेने की होड़. राहुल सिंह राठौर की रिपोर्ट.

UJJAIN ROBOT GRAND ENTRY
उज्जैन की फूड शॉप पर रोबोट की शाही एंट्री (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 26, 2026 at 2:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन : शहर में एक निजी फूड शॉप का उद्घाटन समारोह चर्चा में है. कार्यक्रम में पहुंचे एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. रोबोट ने अपने खास अंदाज में शाही एंट्री की और जमकर डांस किया. इससे पहले रोबोट ने दावत का भी लुत्फ उठाया. लोगों में उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही.

रोबोट का तिलक लगाकर स्वागत

ये रोबोट बॉडी गार्ड्स के साथ कार्यक्रम मे पहुंचा. शॉप में एंट्री के वक़्त संचालकों द्वारा रोबोट का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया. तकनीक और परंपरा का अनोखा मेल देखकर मौजूद लोग काफी उत्सुक देखे गए. रोबोट के गले में लाल रंग का गमछा देख लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी. इसके बाद रोबोट शाही अंदाज में रेड कार्पेट पर चला. रोबोट ने बाकायदा शॉप के शुभारंभ करते हुए फीता काटा. ये सब देख लोग दंग रह गए. उद्घाटन के बाद रोबोट ने भोजन का लुत्फ लिया. उसे विभिन्न प्रकार की डिश परोसी गई.

उज्जैन की फूड शॉप पर रोबोट की शाही एंट्री (ETV BHARAT)

महाकाल सरकार गाने पर जमकर डांस

दावत के बाद समय हो गया संगीत का. जैसे ही महाकाल सरकार गाने की धुन बजी तो रोबोट ने ऐसे डांस मूव्स किए, जिन्हें देखकर लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए. उसके हाथ पैरों की हरकतें और डांस करने का अंदाज काफी हद तक इंसानों जैसा नजर आया. रोबोट का डांस लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया. उज्जैन में हुए इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं. शॉप संचालक ने बताया "ये ह्यूमनॉइड रोबोट इंदौर की एक कंपनी विद्युत इनोवेशन ने उपलब्ध कराया. शॉप का उद्घाटन हमेशा जेहन में रखने के लिए ये आइडिया मेरे दिमाग में आया. इससे उनकी शॉप की ब्रांडिंग भी अच्छी हो गई."

UJJAIN ROBOT GRAND ENTRY
रोबोट का तिलक लगाकर स्वागत (ETV BHARAT)

बड़ी बड़ी बिल्डिंग और गलियों में आग काबू करेगा हाईटेक रोबोट, सिंहस्थ 2028 में AI सुरक्षा कवच

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस आयोजन की खास बात यह रही कि शॉप संचालक का ये प्रयोग लोगों को खूब पसंद आया. उज्जैन के अलावा इंदौर और आसपास के जिलों के लोगों ने सोशल मीडिया में आए कमेंट में पूछा कि क्या ये रोबोट शॉप पर हमेशा मिलेगा. या फिर केवल उद्घाटन समारोह के लिए ही आया था.