ETV Bharat / state

उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने सैंपल के लिए भेजा खाना

उज्जैन के फ्रीगंज में लड्डू में नाखून मिलने का मामला, एक्शन में फूड विभाग, वीडियो सर्कुलेट होने के बाद रेस्टॉरेंट का लाइसेंस किया निरस्त.

ujjain Nail Found Laddu
लड्डू में नाखून मिलने का मामला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 11:04 AM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 12:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: राहुल राठौर

उज्जैन: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हुआ है. वीडियो में लड्डू के अंदर नाखून का टुकड़ा नजर आ रहा है. वीडियो 1 मिनट 16 सेकंड का है, जिसमें एक महिला शहर के फ्रीगंज एरिया में होटल साईं दरबार है, वीडियो दिखाते हुए होटेल के कर्मी को बता रही है यहां खाने में लड्डू के अंदर नाखून के टुकड़े निकले हैं. वह अन्य लोगों से कह रही है कोई भी यहां आने से पहले विचार करे. कर्मी कह रहा है आटा गूंथते वक्त हुआ होगा.

लड्डू में नाखून निकलने का दावा
महिला वीडियो में फूड विभाग में शिकायत करने का कह रही है. साथ ही पूर्व में हुई उसके साथ इसी होटल में घटना का भी जिक्र कर रही है. वायरल वीडियो एवं महिला की शिकायत के बाद फ़ूड विभाग हरकत में आया है और पूरे मामले को जांच में लिया है. ध्यान रहे दो दिन पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के रागी के लड्डू प्रसाद खराब बताते हुए शहर के एक शख्स ने वीडियो बना कर वायरल किया था. जिसपर थाना महाकाल ने वीडियो बनाने वाले के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया था.

एक्शन में फूड विभाग (ETV Bharat)

एक्शन में फूड विभाग,
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''शिकायत मिलते ही मौके पर दबिश दी गई है जहां पर काफी अनियमितताएं पाई गई है. लड्डू एवं आलू करी के सैंपल लिए हैं वही दो दिन के लिए रेस्टोरेंट संचालक का लाइसेंस निरस्त किया है. हैंडलिंग और साफ सफाई में अनियमितताएं पाई गई जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.''

25 फरवरी को भी मामला आया था सामने
2 दिन पूर्व शहर के एक शख्स ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के रागी के लड्डू प्रसादी का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करते हुए लड्डू की क्वालिटी को खराब बताया था. वीडियो उज्जैन के रोशन यादव जो की गोल्डमैन के नाम से प्रसिद्ध है उनकी आईडी से शेयर किया गया था. वीडियो के सर्कुलेट होते ही मंदिर समिति ने वीडियो का खंडन किया.

शख्स के विरुद्ध थाना महाकाल में आईटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध करवाया. जिसमें स्पष्ट किया गया की वीडियो में दी गई जानकारी झूठी है, लड्डू की क्वालिटी अच्छी है. शख्स ने वीडियो में लड्डू प्रसादी की क्वालिटी खराब होने के साथ एक बालिका की तबीयत खराब होने का भी दावा किया था. लेकिन मंदिर समिति व पुलिस की जांच में यह मामला फर्जी निकला.

Last Updated : March 1, 2026 at 12:34 PM IST