ETV Bharat / state

बाबा महाकाल की नगरी में अपकमिंग फिल्‍म राहु-केतु के सांग की लॉन्चिंग, टीम ने लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड फिल्म राहु-केतु के सांग की उज्जैन में लॉन्चिंग. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा नशे के दुष्प्रभाव से बचाने का महाकाल नगरी से दिया संदेश.

MOHAN YADAV LAUNCH RAHU KETU SONG
डॉ मोहन यादव ने लॉन्च किया राहु-केतु फिल्म का सांग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 23, 2025 at 9:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: बॉलीवुड फिल्म राहु-केतु के सांग की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में उज्जैन में की गई. सोमवार को राहु-केतु फिल्म के कलाकार यहां पहुंचे थे. कलाकारों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी अपकमिंग फिल्म राहु-केतु के सांग किस्मत की चाबी की लॉन्चिंग की. इस अवसर पर डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में हमने यूं तो कई कार्यक्रम देखे हैं लेकिन अब यह शहर फिल्म डेस्टिनेशन का हब भी बन रहा है. यह हम सबका सौभाग्य है कि उज्‍जैन नगरी में फिल्‍म राहु-केतु के गीत की लॉंचिंग हुई है और बाबा महाकाल का आप लोगों पर सौभाग्य है.

नशे के दुष्प्रभाव से बचाने का महाकाल नगरी से संदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "फिल्‍म के गीत के माध्‍यम से देश के युवाओं, समाज और परिवारों को महाकाल की नगरी से नशे के होने वाले दुष्प्रभावों और इस बुराई को जड़ से खत्‍म करने का संदेश है. मध्‍य प्रदेश सरकार पूर्व में ही प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों की सीमा से मदिरा दुकानों को बाहर कर चुकी है." मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.
मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को चंदेरी की शॉल और गोंद की पेंटिंग भेंट कर उनका सम्‍मान किया. फिल्‍म की टीम की तरफ से भी मुख्‍यमंत्री को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया.

अपकमिंग फिल्‍म राहु-केतु के सांग की लॉन्चिंग (ETV Bharat)

लॉन्चिंग में पहुंचे कलाकारों ने दिया संदेश

फिल्म राहु-केतु की टीम से कलाकार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे और सिंगर राजा कुमारी यहां पहुंचे. अभिनेता पुलकित सम्राट ने कहा "यह सांग लॉन्च सिर्फ एक म्यूजिक इवेंट नहीं, बल्कि एक सोच है समाज में नशे के खतरे के बारे में जागरूकता फैलाने की, रोकथाम और रिकवरी को प्रोत्साहित करने की. राहु केतु अपनी कहानी और म्यूजिक के जरिए इस संवेदनशील मुद्दे को बिना बोझिल बनाए, युवा वर्ग से जोड़े जा सकने वाले अंदाज में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है ताकि सही समय पर सही कदम उठाया जा सके."

UPCOMING MOVIE RAHU KETU
अपकमिंग फिल्‍म राहु-केतु के सांग की लॉन्चिंग (ETV Bharat)

कलाकार वरुण शर्मा, शालिनी पांडे एवं सिंगर राजा कुमारी ने कहा "फिल्म एक ऐसे कॉस्मिक कैपर का वादा करती है जहां ग्रह भी हिचकिचाएंगे, किस्मतें भिड़ेंगी, ब्रह्मांड कुछ अजब खेल दिखाएगा लेकिन सफर रोमांचक बना रहेगा. राहु-केतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी."

RAHU KETU MOVIE SONG LAUNCH UJJAIN
राहु-केतु फिल्म की टीम ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद (ETV Bharat)

बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

फिल्म के गीत के लॉन्चिंग से पहले फिल्म अभिनेता वरूण शर्मा, पुलकित सम्राट, फिल्म निर्माता सूरज सिंह और प्रसिद्ध गायिका श्वेता यल्लाप्रगदा राव (राजा कुमारी) ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की और गर्भ गृह के द्वार से माथा टेककर आशीर्वाद लिया. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने स्वागत औऱ सत्कार किया.