ETV Bharat / state

महाकाल के दरबार में पहुंचे जम्म-कश्मीर के उप राज्यपाल, बी-प्राक के गीतों से झूम उठा उज्जैन

श्रावण का दूसरा सोमवार आज, महाकाल दरबार में आस्था का महासंगम, भस्म आरती में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा. राहुल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

JAMMU KASHMIR LG IN UJJAIN
महाकाल के दरबार में पहुंचे जम्म-कश्मीर के उप राज्यपाल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 10, 2026 at 10:42 AM IST

|

Updated : August 10, 2026 at 10:58 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन : जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा श्रावण महीने के दूसरे सोमवार पर उज्जैन पहुंचे. यहां उप राज्यपाल अल सुबह श्री महाकालेश्वर भगवान की विशेष भस्म आरती में शामिल हुए और सह परिवार दर्शन किए. उप राज्यपाल ने यहां नंदी हॉल में बैठकर शिव साधना की और चौखट से माथा टेक महादेव का आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही बीती रात ' शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में प्रसिद्ध गायक कलाकार बी. प्राक ने अपने गीतों से उज्जैन को मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रसिद्ध गायक बी- प्राक ने भी इस दौरान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

महाकाल के दर पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (Etv Bharat)

आस्था और भक्ति में डूबा उज्जैन

सोमवार अल सुबह जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिर में लगभग 2 घंटे बिताए और महाकाल का आशीर्वाद लिया. इससे पहले बीती रात धर्मनगरी उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने मिला. बीती रात महाकाल मंदिर परिसर महाकाल लोक में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्जैन व संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन के समन्वय से आयोजित 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' का भव्य आयोजन हुआ.

Ujjain mahakaleshwar news
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (Etv Bharat)

सांस्कृतिक संध्या में कला और संगीत की अलग-अलग प्रस्तुतियों ने माहौल को शिवमय बना दिया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक बी. प्राक के मुम्बई के साथियों ने भी प्रस्तुति दी. इसके साथ ही पवन तिवारी एवं साथी, निवाड़ी ने भी सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु और दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए.

b prak in ujjain mahakal
बीती रात बी-प्राक ने दी जबर्दस्त प्रस्तुति (Etv Bharat)

महाकाल तो महाकाल हैं प्यारे गीत पर झूम उठा उज्जैन

'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में जैसे ही बी-प्राक ने 'महाकाल तो महाकाल हैं प्यारे' गीत गाया तो दर्शक खुद को रोक नहीं पाए. इस प्रस्तुति ने हर एक को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं, उज्जैन में प्रस्तुति देने पहुंचे प्रसिद्ध गायब बी-प्राक ने कहां, '' मैंने जब 'महाकाल-महाकाल हैं प्यारे लिखा' था तो करोड़ों व्यूज मिले, खूब प्यार लोगों का मिला और तभी से सपना था कि एक दिन ये गाना महाकाल के आंगन में गाऊंगा और आज वो मौका आ गया. मैं खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. जल्द ही महाकाल-2 लिख रहा हूं.

sawan second somwar ujjain
सावन के दूसरे सोमवार पर भी महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

ढाई बजे से खुले कपाट, शाम को निकलेगी दूसरी सवारी

सावन के दूसरे सोमवार पर आकाश पुजारी ने कहा, '' आज सावन का दूसरा सोमवार है और सोम प्रदोष का भी महापर्व है. अल सुबह ढाई बजे कपाट खोले गए और उसके बाद बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया. महाकाल के जयकारों के साथ खूब आनंद से भस्म आरती की गई. भगवान महाकाल तो कालों के काल महाकाल हैं और सभी के कष्ट हरते, दुख हरते, दारिद्र हरते हैं और सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं. इसीलिए दूर-दूर से लोग आज यहां पर विशेष कावड़ लेकर भी आए हैं और दर्शन करने भी आए. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपास समेत कई गणमान्य भी आज यहां पहुंचे हैं. आज शाम को बाबा महाकाल की दूसरी सावन की सोमवार की सवारी रहेगी''

Last Updated : August 10, 2026 at 10:58 AM IST