उज्जैन में नगर निगम ने लाउड स्पीकर से कराई मुनादी- नलों का पानी न पिएं
इंदौर में दूषित पानी से फैली बीमारी व मौतों के बाद मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय सतर्क, उज्जैन में भी हाई अलर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 5, 2026 at 6:18 PM IST
उज्जैन : इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने व मौतें होने से मध्य प्रदेस के नगर निगम व नगरपालिका प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है. उज्जैन में नगर निगम एवं पीएचई भी अलर्ट है. उज्जैन नगर निगम ने लाउड स्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया है. इसमें कहा गया है "आगामी सूचना तक नल का पानी न पिएं. अगर कोई दिक्कत आती है तो पीएचई यापिर नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर पर सूचित करें."
नगर निगम का कंट्रोल रूम नंबर 9406801060
उज्जैन नगर निगम द्वारा लोगों को सूचित किया जा रहा है "वर्तमान में कुछ क्षेत्रों में पेयजल दूषित होने की आशंका है. सुधार कार्य तक नल के पानी को सीधे ना पिएं. पानी को उबाल कर पिएं, छान लें. उल्टी, दस्त व अन्य शिकायत पर नगर निगम संपर्क नंबर पर 9406801060 संपर्क करें."
उज्जैन में कौन-कौन एरिया प्रभावित
अलकापूरी, ढाबा रोड, क्षीर सागर, पंवासा, नागझिरि, सिंधी कॉलोनी, जयसिंह पूरा, छत्री चौक व अन्य जगह नालियों का गंदा पानी साफ पानी की लाइनों में मिलने की आशंका है, इसकी जांच की जाएगी. सभी एरिया में टीमें काम में जुट गई है. शहर की शुभाष नगर, चकोर पार्क, लक्ष्मी नगर, मिर्ची नाला, भैरवगढ़, रविशंकर क्षेत्र व अन्य में टंकियों की सफाई करने का दावा किया गया है.

पीएचई कार्यालय कंट्रोल रूम का निरीक्षण
नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया "हर 3 महीने में टंकियों की सफाई का काम किया जाता है. शहर के चामुंडा माता स्थित पीएचई कार्यालय कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण भी किया है. जहां रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने वह वह अन्य जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. मैंने क्षेत्रीय टीम से आम आदमी बन कॉल पर बात की. सभी जगह हालात सामान्य हैं. काम चल रहा है और टीमें अलर्ट हैं."

शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर
नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया "पीएचई विभाग द्वारा पीएचई कंट्रोल रूम एवं चामुंडा माता स्थित कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया जाता है. एक हेल्पलाइन नंबर भी है. चामुंडा माता स्थित पीएचई कंट्रोल रूम का नंबर 9406801060 एवं पीएचई कंट्रोल रूम का नंबर 0734-2535300, जिस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है."
कई परिवार खरीद रहे फिल्टर पानी
शहर के कई परिवार पानी की अशुद्धता की वजह से फ़िल्टर पानी खरीद कर पी रहे हैं. कई परिवार शहर में ऐसे भी हैं, जो आर्थिक तंगी के चलते गंदे पानी को पीने पर मजबूर हैं. सबसे मुख्य कारण आगामी सिंहस्थ 2028 के चलते जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्यों से क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइनें हैं.
- इंदौर में पानी से मौतें, अब रतलाम में अजीब फरमान- सीवरेज टूटा है तो खुद सुधरवाओ
- मोहन यादव का नया क्लीन वॉटर एक्शन प्लान, मध्य प्रदेश में वाटर सीवर गाइडलाइन होगा लागू
609 ग्राम पंचायतों व 1096 गांवों में सैंपलिंग
पीएचई ग्रामीण क्षेत्र के ईई केदार खत्री ने बताया "जिले में कुल 609 ग्राम पंचायतें हैं. 1096 गांवों में अलग-अलग माध्यम से पानी का उपयोग करते हैं. नल, कुएं, बावड़ी, बोरिंग, तालाब सभी के पानी की सैंपलिंग ले रहे है. जल्द ही काम पूरा कर जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट के माध्यम से शासन को रिपोर्ट सबमिट करेंगे.ठ

