ETV Bharat / state

कलेक्टर से श्रद्धालु बने IAS, उज्जैन महाकाल मंदिर में नंगे पैर निकल खोजा गर्मी का इलाज

आम श्रद्धालु बन अचानक महाकाल मंदिर पहुंचे उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नंगे पैर दर्शन कर मंदिर में की गर्मी में ठंड़ी की व्यवस्था.

UJJAIN COLLECTOR ROSHAN KUMAR SINGH
कलेक्टर से श्रद्धालु बने आईएएस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 25, 2026 at 1:46 PM IST

|

Updated : May 25, 2026 at 2:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. दिन ब दिन पारा चढ़ता ही जा रहा है, लेकिन इतनी गर्मी में भी श्रद्धालुओं के हौसले कम नहीं हो रहे हैं. महाकाल मंदिर में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने हर तरह की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए की हुई है, जिससे उन्हें दर्शन में कोई परेशानी न हो. इसी बीच रविवार को उज्जैन कलेक्टर व महाकाल प्रबंधन समिति के प्रबंधन रोशन कुमार सिंह अचानक महाकाल मंदिर पहुंचे. कलेक्टर ने बिना किसी वीआईपी ट्रीटमेंट के आम श्रद्धालुओं के तरह बाबा के दर्शन करने के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को औचक निरीक्षण किया.

आम श्रद्धालु की तरह अचानक महाकाल मंदिर पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने आम श्रद्धालुओं की तरह हरसिद्धि चौराहे से प्रवेश करते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दर्शन व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

महाकाल मंदिर में निरीक्षण करते कलेक्टर रोशन कुमार (ETV Bharat)

जूता स्टैंड पर जूते निकालकर, नंगे पैर किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और अपर कलेक्टर ने सबसे पहले हरसिद्धि चौराहा स्थित काउंटर पर जूते उतारकर आम श्रद्धालुओं तरह लाइन में लगे. इसके बाद बड़ा गणेश मंदिर मार्ग से प्रवेश कर मानसरोवर क्षेत्र का निरीक्षण किया. इसके बाद फैसिलिटी टनल से होते हुए गणेश मंडपम में दर्शन किए व पालकी हॉल मार्ग से निर्गमन कर निरीक्षण को पूरा किया.

UJJAIN COLLECTOR TALK DEVOTEES
नंगे पैर महाकाल मंदिर पहुंचे उज्जैन कलेक्टर (ETV Bharat)

कलेक्टर ने श्रद्धालुओं से की बात

इस दौरान उन्होंने जूता स्टैंड, पेयजल व्यवस्था, मैटिंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए छायादार शेडिंग व्यवस्था, विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई, शीघ्र दर्शन काउंटर एवं लड्डू प्रसाद काउंटर का भी निरीक्षण किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कई श्रद्धालुओं से बात की, उनसे मंदिर की व्यवस्थाओं और किसी भी तरह की परेशानी तो नहीं, इस बारे में पूछा. श्रद्धालुओं से बाबा महाकाल के दर्शन के अनुभव के बारे में भी पूछा.

MAHAKAL ARRANGEMENTS DURING SUMMER
महाकाल मंदिर में पानी पीते कलेक्टर (ETV Bharat)

महाकाल मंदिर समिति ने गर्मी को लेकर किए खास इंतजाम

बता दें बाबा महाकाल के दरबार में रोजाना हजारों-लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. जिनकी सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने भी चाक चौबंध व्यवस्था कर रखी है. खासकर गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसको लेकर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा है. जिसमे गीली मेटिंग, ठडा पेयजल, धूप से बचने के लिए केनोपी व ठंडक देने के लिए फव्वारे लगाए गए हैं.

Last Updated : May 25, 2026 at 2:07 PM IST