ETV Bharat / state

उज्जैन की बेटी ने जीता जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025, एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी

उज्जैन की आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकी हैं पदक.

Ujjain Aaradhya Porwal gold medal
उज्जैन की बेटी ने जीता ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (Ujjain PRO)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : November 13, 2025 at 2:35 PM IST

|

Updated : November 13, 2025 at 3:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: स्क्वैश प्रतियोगिता में उज्जैन की आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है. आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 गर्ल्स अंडर-17 का खिताब जीता है. यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई थी और आराध्या ने इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. आराध्या पोरवाल मूल रूप से उज्जैन जिले के कस्बा उन्हेल की रहने वाली हैं.

एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी आराध्या

आराध्या अब ओलंपिक के साथ एशियन गेम्स में पदक जीतने की तैयारियों में जुट गई हैं. आराध्या के पिता विक्रम पोरवाल दिल्ली में पुलिस उपायुक्त पद कार्यरत हैं. उनकी बेटी की सफलता के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने भी बधाई दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. आराध्या के इस सफलता पर प्रदेश और देश सहित उज्जैन निवासियों को काफी गर्व है.

UJJAIN SQUASH PLAYER AARADHYA
एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी आराध्या (Ujjain PRO)

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर जीते हैं कई पदक

आराध्या ने इस प्रतियोगिता में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया है. वह जुलाई 2025 से लगातार अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं. आराध्या ने अपने स्क्वैश करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं. जिनमें एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 में अपना स्थान बना चुकी हैं.

JUNIOR NATIONAL SQUASH CHAMPIONSHIP
आराध्या कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकी है पदक (Ujjain PRO)

आराध्या ने पिता का सपना किया पूरा

आराध्या ने बताया "उनके पिता जब राष्ट्रपति भवन में पदस्थ थे, तब उन्होंने स्क्वैश खेलते हुए देखा था. पिता ने तभी ठान लिया था कि बेटी को स्क्वैश चैंपियन बनाना है. पिता ने मार्गदर्शन दिया और आज मैंने उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके सपने को पूरा किया, जिससे बहुत खुशी हुई है." आराध्या ने बताया कि "इस खेल के लिए 2 महीने तक सुबह शाम कंटिन्यू ट्रेनिंग ली. इस खेल के लिए मेरी आदर्श जोशना चिनप्पा हैं."

Last Updated : November 13, 2025 at 3:03 PM IST