ETV Bharat / state

बीड़ी नहीं देने पर 19 साल के युवक के सीने में मारी तलवार, उपचार के दौरान मौत

उज्जैन के नागदा में सनसनीखेज हत्याकांड, बीड़ी विवाद में मारी तलवार, 19 साल के युवक ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार.

UJJAIN 19 YR OLD MURDERED
बीड़ी नहीं देने पर 19 साल के युवक के सीने में मारी तलवार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : June 29, 2026 at 10:52 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नागदा में रविवार रात एक मामूली विवाद में एक अधेड़ ने 19 साल के युवक की हत्या कर दी. बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के जी-ब्लॉक इलाके में बीड़ी मांगने की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें आरोपी ने 19 वर्षीय जय प्रकाश ठाकुर को तलवार मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

सीने में मारी तलवार, अस्पताल में तोड़ा दम

आरोप है कि 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने जमकर शराब पी रखी थी और तभी 19 साल के जय प्रकाश से बीड़ी पीने के लिए मांगी थी. बीड़ी नहीं देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा तलवार मारे जाने से युवक के सीने में गंभीर चोटें आई थीं और ज्यादा खून बह जाने से उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी (Etv Bharat)

दादा-दादी के साथ रहता था मृतक

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जय प्रकाश नागदा में अपने दादा-दादी के साथ रहता था, जबकि उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं. परिजनों का आरोप है कि वारदात के दौरान मुख्य आरोपी के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने फिलहाल मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. वहीं, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें-

आरोपी गिरफ्तार, तलवार भी की गई जब्त

मृतक के परिजनों ने घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि सभी दोषियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे शव रखकर आंदोलन करेंगे. वहीं, पूरे क्षेत्र में इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इस घटना को लेकर थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने कहा, '' आरोपी मोहनलाल ढोली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई तलवार भी जब्त कर ली गई. आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा.''