ग्रामीण मांग रहे थे पानी, दे दी शराब की दुकान! अब विरोध में उतरीं महिलाएं
उडियारी बैंड चौकोड़ी क्षेत्र में महिलाएं शराब दुकान खुलने का विरोध कर रही हैं. सभी महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : February 26, 2026 at 2:27 PM IST
बेरीनाग: उडियारी बैंड क्षेत्र शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही महिलाओं में आक्रोश फैल गया है. ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गांव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. महिलाओं ने कहा गांव के लोग पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की मूलभूत पेयजल समस्या का समाधान करने के बजाय गांव के बीच में शराब की स्वीकृति की है.
महिलाओं ने कहा की किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जायेगी. यदि जबरन शराब की दुकान खोली गई तो सरकार के जनप्रतिनिधियों का घेराव करने के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा. महिलाओं ने बताया की शीघ्र शराब कि दुकान निरस्त करने के आदेश नहीं आता है तो उडियारी बैंड बागेशवर थल मोटर मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन करने वालों में पार्वती देवी,मुन्नी देवी, गोपा देवी, विमला देवी, कलावती देवी, चम्पा देवी, पुष्पा देवी, हंसा देवी, नीमा देवी,सीमा देवी राजेंद्र महरा, सुरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, सूरज सिंह सहित आदि मौजूद रहे.
शराब तस्करों को महिला देगी सजा: महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा और ग्राम प्रधान हेमा देवी ने बताया कि महिलाओं ने बताया की क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों की शिकायत आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी की गई. आज तक किसी भी अवैध शराब बेचने वालों को नहीं पकड़ा. पकड़ने वाले हाथ तस्करों तक नहीं पहुंच रहे हैं. अब महिलायें खुद अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर सजा देंगी.
पानी की मांग पर ग्रामीणों पर हुआ था मुकदमा: उडियारी गांव के ग्रामीणों पर तीन वर्ष पूर्व पानी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन चक्का जाम करने पर महिलाओं सहित 65 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन उसके बाद भी आज भी गांव में पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है.
चौकोड़ी में विरोध शुरू: विश्व पर्यटक स्थल चौकोड़ी में देर शाम को शराब की दुकान खोलने की भनक लगते ही विभिन्न संगठनों के लोग एक जुट हो गये थे. एक बैठक का आयोजन कर जिला को ज्ञापन सौंपकर यहां पर किसी भी हालत में शराब की दुकान नहीं खोलने दी जायेगी. यदि किसी के द्वारा शराब खोलने के लिए भवन दिया जायेगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जायेगा.
डीएम को सौंपा ज्ञापन: उडियारी बैंड चौकोड़ी क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया क्षेत्र पेयजल की समस्या जूझ रहा है, लेकिन वहां पर शराब की नई दुकान खोली जा रही है. जिससे महिलाओं सहित ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है. जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया जनभावनाओं को देखते हुए इसमें निर्णय लिया जायेगा. पानी की समस्या का समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया जायेगा.
पढ़ें- बरसात में पानी के लिए तरसे उडियारी बैंड के लोग, खाली बर्तनों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन
पढ़ें- खाली बर्तन लेकर पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
पढे़ं- उडियारी बैंड शराब विरोध आंदोलन, महिलाओं के सामने झुका प्रशासन, जानिये क्या हुआ

