नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग के अपहरण दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : December 29, 2025 at 7:18 AM IST
रुद्रपुर: नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में गदरपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था. पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था. काफी प्रयासों के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची, जिसमें मोबाइल सर्विलांस काफी मददगार साबित हुई.
अपहरण और दुष्कर्म मामला: गदरपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ 10 हजार का इनाम भी रखा गया था. पुलिस टीम आरोपी के गिरफ्तारी के लिए 2 हजार किलोमीटर तक दौड़ती रही. गदरपुर थाना पुलिस के मुताबिक 19 मई को गदरपुर पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देते हुए बताया कि 17 मई को वह पत्नी के साथ किसी काम से गए हुए थे. घर पर उसकी नाबालिग बेटी ही थी, जब वह घर लौट तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी.
शिकायत के बाद पुलिस ने दी दबिश: काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. इस दौरान उसके फोन पर विवेक दास नाम के एक व्यक्ति का फोन आया. उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी उसके पास है और उन्हें ढूंढने की कोशिश मत करना. पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई. इस दौरान पुलिस टीम द्वारा 2000 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा कर पश्चिम बंगाल और अयोध्या में कई जगह दबिश दी गई. लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.
मोबाइल सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस: कुछ दिन पूर्व टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई. जिसके बाद गदरपुर थाना पुलिस अयोध्या पहुंची और आरोपी विवेक दास को रामपुर हेलवारा पोस्ट-सरारासी, निर्माणाधीन एनएच, अयोध्या के पास से गिरफ्तार किया गया. आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
पढ़ें-

