ETV Bharat / state

Udaipur Road Accident : रक्षाबंधन पर घर आए थे, सड़क हादसे में चली गई जान...जीजा-साला समेत 3 की मौत

राजस्थान के उदयपु में भीषण सड़क हादसा. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे.

Udaipur SP Office
उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 30, 2026 at 6:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर: जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा गोगुंदा-ओगणा रोड पर उदयपुर शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे. हादसे में तीन युवकों के सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हो गई.

अंबावा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच साजूराम गरासिया ने बताया कि झाड़ गांव निवासी शंभूराम पुत्र होमाराम, छगनलाल पुत्र देवा गमेती और कुंती कालवा निवासी बाटूराम पुत्र हुसा गरासिया एक ही बाइक पर सवार होकर झाड़ गांव की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक पर झाड़ गांव निवासी होनाराम पुत्र नवाराम ओगणा से गोगुंदा की तरफ आ रहा था. रास्ते में दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.

पढ़ें : तालाब में डूब रहे किशोर को बचाने उतरी तीन बहनों की मौत, भाई का नहीं लगा सुराग

टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर गए. हादसे में शंभूराम, छगनलाल और बाटूराम गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, होनाराम भी चोटिल हुआ. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शंभूराम, छगनलाल और बाटूराम को मृत घोषित कर दिया. घायल होनाराम को गोगुंदा से उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ओगणा थाने के कांस्टेबल मांगीलाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई.

पढ़ें : जीप और दुपहिया की टक्कर: 6 साल की बच्ची समेत स्कूटी सवार परिवार के तीन लोगों की मौत

रक्षाबंधन पर घर आए थे युवक : परिजनों के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवक रक्षाबंधन के अवसर पर घर आए थे. त्योहार के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव और परिवारों में मातम छा गया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.