ETV Bharat / state

उन्नाव में सड़क हदासे में दो युवकों की मौत, बाजार से एक साथ घर लौट रहे थे, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे.

उन्नाव में सड़क हदासे में दो युवकों की मौत.
उन्नाव में सड़क हदासे में दो युवकों की मौत. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 5:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उन्नाव : माखी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. रविवार को 11 बजे किसी काम से राऊ करना चौराहा गए थे. घर लौटते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया. रास्ते में दूसरे युवक की भी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मृतकों की पहचान राऊ करना, माखी, उन्नाव के रहने वाले नीतीश (18) पुत्र शिव कुमार और मोहित (22) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है. नीतीश के पड़ोसी अभिनव ने बताया, दोनों युवक बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे. उनकी अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसर गया है.

अभिनव ने बताया, नीतीश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. नीतीश भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था. दो भाइयों में नीतीश सबसे बड़ा था. उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं मोहित भी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था.

माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है. मृतक नीतीश भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था और उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करता था. कार को कब्जे में लिया गया है. चालक से पूछताछ की जा रही है.

नीतीश का पोस्टमॉर्टम उन्नाव जिला अस्पताल में और मोहित का पोस्टमॉर्टम कानपुर में कराया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : बहराइच में ससुर की मौत से आहत बहू ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम