ETV Bharat / state

बिहार में दर्दनाक हादसा, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो दोस्तों को ट्रक ने रौंदा

रोहतास में अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो दोस्तों को कुचल दिया है. जिससे दोनों की मौत हो गई. पढ़ें खबर-

Rohtas road accident
रोहतास में सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 25, 2025 at 2:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई.

घने कोहरे में ट्रक ने कुचला: घटना रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता में सुबह की है. दोनों युवक सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे. घने कोहरे के कारण ट्रक चालक ने उन्हें देख नहीं पाया और तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया.

रोहतास में सड़क हादसा (ETV Bharat)

दोनों दोस्तों की मौत: मृतक युवकों की पहचान काराकाट के मुंजी गांव के रहने वाले आशीष कुमार और समहुता निवासी रंजन यादव के रूप में हुई है. आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रंजन को गंभीर हालत में वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दोनों बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे.

मजदूर पिता पर टूटा दुखों का पहाड़: दोनों युवकों के पिता बंजारी की सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक आशीष के पिता ने बताया कि दोनों बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे थे. आज अहले सुबह दौड़ने के क्रम में ग्रिड के सामने तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक में कुचल दिया.

"मेरा बेटा और उसका दोस्त पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थी, तभी एक ट्रक ने दोनों को सुबह रौंद दिया. हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं दूसरे की इलाज के क्रम में वाराणसी के अस्पताल में मौत हुई है."-जागेश्वर प्रसाद, मृतक आशीष के पिता

Rohtas road accident
दोनों दोस्तों को ट्रक ने रौंदा (ETV Bharat)

सड़क जाम और मुआवजे की मांग: हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने डेहरी-रोहतास मार्ग को समहुता के पास जाम कर दिया. पुलिस जब शव कब्जे में लेने पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने विरोध किया और मुआवजे की मांग की.

ट्रक चालक की तलाश जारी: पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गहन जांच हो रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

बिहार में आग का शोला बनी यात्री बस, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत के बाद बवाल

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक ने पांच युवकों को रौंदा, दो की मौत

बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा, दूल्हा-दुल्हन सवार स्कॉर्पियो 100 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, दो की मौत