ETV Bharat / state

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक ने पांच युवकों को रौंदा, दो की मौत

नालंदा में तेज रफ्तार ट्रक ने पांच युवकों को रौंद दिया. दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक है. पढ़ें खबर-

NALANDA ROAD ACCIDENT
नालंदा में सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 14, 2025 at 11:53 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के नालंदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. चंडी थाना क्षेत्र के मेहंदी बिगहा मोड़ पर हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान: मृतकों की पहचान उतरा गांव निवासी गोरे लाल पासवान के 25 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार और मदन तांती के 23 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है. घायलों में रौशन कुमार, केवई गांव निवासी सुक्खू कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है.

कैसे हुआ हादसा?: जानकारी के अनुसार, पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर उतरा गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइक चालकों ने एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं और सभी युवक सड़क पर गिर गए. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया और फरार हो गई.

तीन युवक की हालत नाजुक: स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नूरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है. सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे से ग्रामीणों का आक्रोश: हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की. हंगामा बढ़ता देख बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराई.

ट्रक चालक की तलाश में पुलिस: बिहारशरीफ सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की जांच जारी है.

"सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं. ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है."-संजय कुमार जायसवाल, डीएसपी, बिहारशरीफ सदर

ये भी पढ़ें-

बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा, दूल्हा-दुल्हन सवार स्कॉर्पियो 100 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, दो की मौत

नालंदा में भीषण सड़क हादसा! कार और स्कॉर्पियो की टक्कर से लगी आग, एक की मौत.. कई झुलसे