ETV Bharat / state

चंदौली: डीडीयू स्टेशन से 1 करोड़ 75 लाख कैश बरामद, बैग में भरकर कोलकात ले जा रहे थे दो युवक

जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, अकालतख्त एक्सप्रेस से रुपये लेकर निकलने वाले थे

कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार
कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश के साथ दो युवकों गिरफ्तार किया है. पकडे़ गए दोनों आरोपी अकालतख्त एक्सप्रेस से कोलकाता जाने की फिराक में थे. जीआरपी ने मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है. विभाग जांच पड़ताल में जुट गई है.

जीआरपी सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि यह बरामदगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी अकालतख्त ट्रेन से हई है. आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों की सघन चेकिंग की जा रही है. चेकिंग के दौरान ट्रेन में सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर सकते में आ गए, हाव-भाव देख पुलिस ने युवक से बैग खोलने को कहा, युवक ने बैग खोलने की बजाय कपड़े होने की बात कहकर टालने लगा. जिसके बाद पुलिस ने जबरन बैग खोल कर चेक किया तो होश उड़ गए. बैग से 1 करोड़ 75 लाख रुपये कैश बरामद हुए.

पुलिस टीम ने मौके पर ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, आरोपी युवक कैश से संबंधित कोई कागजात या स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. इसके बाद जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दी.

घटना में गिरफ्तार दोनों यूवकों की पहचान लखनऊ निवासी रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हई है, दोनों आरोपी हवाला के जरिए कैश से भरा बैग लेकर लखनऊ से कोलकाता जा रहे थे. आशंका जताई जा रही है इस कैश का इस्तेमाल गोल्ड ज्वेलरी की खरीद में होना था.

सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि कैश का सोर्स क्या है? और इसका इस्तेमाल क्या था? इसकी जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैश किसी अवैध गतिविधि से जुड़ा है या नहीं. जीआरपी ने मामले को इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है, जो इस कैश के सोर्स की जांच करेगा.