ETV Bharat / state

पलामू में हुए सड़क हादसे में चतरा के दो युवकों की मौत! बाइक पर सवार थे चार युवक

पलामू में हुए सड़क हादसे में चतरा के दो युवकों की मौत हो गई.

ROAD ACCIDENT IN PALAMU
कॉन्सेप्ट इमेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 1, 2026 at 8:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिले के मनातू थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चतरा के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य व्यक्ति जख्मी हैं. दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना बुधवार की देर रात की है.

दरअसल चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कसमार गांव के रहने वाले मनोज अपने दोस्त प्रेम भारती एवं अन्य के साथ मनातू के डुमरी स्थित ससुराल गए थे. मनोज तुरी अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में मनातू थाना थाना से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई.

इस दुर्घटना में मनोज तुरी एवं प्रेम भारती गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेजा गया था. जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पलामू पहुंचे और दोनों के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद ले गए.

मनातू के तत्कालीन थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. इस दुर्घटना में दो अन्य भी जख्मी हैं जिनका इलाज हुआ है एक बाइक पर चार लोग सवार थे. इधर सड़क हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.