ETV Bharat / state

यूपी के इस जेल से फिल्मी स्टाइल में भागे 2 कैदी, दिनदहाड़े चादर की रस्सी बनाकर लांघी दीवार

पुलिस और प्रशासन कैदियों को ढूढने में लगा, लापरवाही पर जेल प्रशासन के अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

कन्नौज जिला कारागार से भागे कैदी.
कन्नौज जिला कारागार से भागे कैदी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 7:37 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कन्नौज: कन्नौज जिला जेल में बंद दो कैदी स्टाफ को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए हैं. दिनदहाड़े कैदियों के फरार होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक, कानपुर डीआईजी आनन-फानन में जिला जेल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

प्रशासन ने जेल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है. फरार कैदियों की तलाश के लिए जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस की टीमें कैदियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं.

कन्नौज जिला कारागार स्टाफ की बड़ी लापरवाही. (ETV Bharat)

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि फरार होने वाला एक कैदी चोरी के मामले में सजा काट रहा था, जबकि दूसरा कैदी, पॉक्सो एक्ट का आरोपी था. दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच कर कैदी रक्षा बल पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि दोनों कैदी चादर की रस्सी बनाकर दीवार को फांदकर फरार हो गए हैं. फरार कैदियों के नाम अंकित और शिवा हैं. अंकित चोरी के मामले में शिवा पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद था.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों कैदियों ने महिला बैरक की ओर बनी करीब 30 फीट ऊंची दीवार पर चादरों की रस्सी बनाकर उसे लटका दिया और उसी के सहारे दीवार कूदकर फरार हो गए. जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों फरार कैदियों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है. साथ ही जेल प्रशासन की लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है. कारागार मुख्यालय लखनऊ द्वारा जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ जेल अधीक्षक के स्तर से जेल वार्डर शिवेंद्र सिंह यादव, अतुल मिश्रा औरनवीन कुमार को भी निलंबित किया गया है.

डीआईजी जेल प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है, ' कन्नौज जिला जेल से दो कैदियों के भागने की यह घटना सामने आई है. सुबह-सुबह उन पर नजर पड़ी और पता चला कि उन्होंने पीछे की दीवार पर चढ़ने और भागने के लिए बेडशीट से बनी रस्सी का इस्तेमाल किया था. सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई है और कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. आगे के बयान लिए जाएंगे और भागने की पूरी जानकारी का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है.''

इसे भी पढ़ें-आजमगढ़ में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी फरार, हत्या के मामले में बंद था उदय गुजराती

Last Updated : January 5, 2026 at 8:54 PM IST