ETV Bharat / state

आजमगढ़ में सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 युवकों की मौत

गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना, पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया.

आजमगढ़ सड़क हादसे में संदीप यादव और संतोष यादव की मौत
आजमगढ़ सड़क हादसे में संदीप यादव और संतोष यादव की मौत (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 5, 2026 at 8:45 AM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 1:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आजमगढ़: यूपी में रविवार और सोमवार को अलग-अलग जिलों से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. ठेकमा से आजमगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया. पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कोहरे के कारण सात वाहन एक दूसरे टकराए गई, जिसमें दो की मौत हो गई, जबिक छह से अधिक लोग घायल है.


चौकी इंचार्ज गंभीरपुर संदीप के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम खुलवाया. साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष यादव (40) व संदीप यादव (32 ) के रूप में हुई है. हिरासत में लिए गए ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है. वहीं, हादसे के बाद युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


आगरा में घने कोहरे में कई वाहन टकराए: आगरा में सोमवार सुबह सात बजे कोहरे का कहर देखने को मिला. जिले के इरादतनगर थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खारी नदी के पास गांव नगला इमली पर कोहरे के कारण सात वाहन एक दूसरे टकराए. जिससे चीख पुकार मच गई. जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. हादसे की सूचना पर तत्काल इरादतनगर थाना पुलिस की मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया. इसके बाद हादसे में घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया. इरादतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आरके तोमर ने बताया कि हादसे में कार में सवार एक युवक और मिनी ट्रक चालक की मौत हुई है. दोनों के परिजन को बुलाया है.

इरादतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आरके तोमर ने बताया कि हादसे में पांच ट्रक और दो कार आपस में टकराई थीं. जिसमें कार सवार इमरान पुत्र उस्मान निवासी किरावली और मिनी ट्रक के चालक विष्णु पुत्र घनश्याम निवासी ककुआ की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, छह लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. इसके साथ ही क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया है.

यह भी पढ़ें: सिर काटने वाले बदमाश के शव को नसीब नहीं हुए अपने, बिना आंसू-दुख की अंतिम विदाई, आजमगढ़ में मारे गए इनामी बदमाश शंकर कनौजिया की 'अंतिम कहानी'

यह भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन; सोनभद्र में सरगना शुभम समेत चार पर इनाम घोषित, आजमगढ़ में भी विरेंद्र सिंह पर 25 हजार का इनाम

Last Updated : January 5, 2026 at 1:18 PM IST