नूंह की खूनी सड़क पर 2 की मौत, दिल्ली-अलवर रोड पर हादसा, 2 दिन में 6 लोगों ने गंवाई जान
नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें जीजा-साले की मौत हो गई.

Published : February 26, 2026 at 10:43 PM IST
नूंह : हरियाणा के नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने इलाके में दहशत फैला दी है. पिछले दो दिनों में इसी सड़क पर दो अलग - अलग भीषण दुर्घटनाओं में कुल 6 लोगों की जान चली गई है. गुरुवार को एक बार फिर फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पोल के नजदीक दिल्ली - अलवर रोड पर एक अज्ञात पिकअप और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे में दो लोगों की मौत : हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मृतकों की पहचान इनामुल हसन (30) पुत्र सहाबुद्दीन निवासी रब्बाका अलवर और अजहरुद्दीन (32) पुत्र हबीब थलचना खेड़ी बताई गई है.
राजस्थान जा रहे थे : पीड़ित परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुवार को पिनगवां कस्बे से रब्बाका गांव राजस्थान जा रहे थे. लेकिन पोल गांव के नजदीक हादसे का शिकार हो गए. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है. इससे एक दिन पहले बुधवार को इसी दिल्ली - अलवर रोड पर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में मोटरसाइकिल और टेंपो की जोरदार टक्कर हुई थी. उस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में भी वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है.
दो दिन में 6 लोगों की मौत : कुल मिलाकर इस क्षेत्र में मात्र दो दिनों के भीतर दो बड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोग इस सड़क को खतरनाक बता रहे हैं और बार - बार होने वाले हादसों पर चिंता जता रहे हैं. फिरोजपुर झिरका पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच में फरार चालकों को पकड़ने, वाहनों की जब्ती और हादसों के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : नकल करवाने के लिए बने "स्पाइडरमैन", सोनीपत के गोहाना में स्कूल की दीवार पर चढ़ गए युवक
ये भी पढ़ें : हरियाणा में 12वीं के अंग्रेजी का पेपर आउट, बोर्ड चेयरमैन बोले - दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई
ये भी पढ़ें : आग की लपटों में घिरी बस, नूंह में मचा हड़कंप, विनाशलीला देख सहम उठे लोग

