ETV Bharat / state

खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, 3 घायल

कुल्लू के जाना में एक बोलेरे कैंपर खाई में गिर गई. इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई.

खाई में गिरी कार
खाई में गिरी कार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 3:25 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 5:23 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: जिला के मनाली विधानसभा के तहत आने वाले जाना गांव में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई. इस सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने मृतक युवकों के शव अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है.

खाई में बोलेरो कैंपर गिरने से 2 की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाना गांव के समीप एक बोलेरो कैंपर (HP-34E-1427) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वही, मृतकों की पहचान अविनाश (20) पुत्र भगवान दास और सोनम कुमार (23) पुत्र भूमि प्रकाश के रूप में हुई है. दोनों युवक कुल्लू जिले में बंजार तहसील के सोर गांव के रहने वाले थे. इस घटना की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. ये हादसा देर रात हुआ, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अंधेरे के कारण स्थानीय लोगों को राहत कार्य शुरू करने में मशक्कत करनी पड़ी.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां फिलहाल वे उपचाराधीन हैं और चिकित्सकों की देखरेख में हैं. एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि 'पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है. हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस तफ्तीश कर रही है. पुलिस नियमानुसार शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रही है.'

रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के ज्यूरी क्षेत्र स्थित त्यावल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. रोड़ी (बजरी) से लदी एक बोलेरो कैंपर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान नेपाल निवासी धन सिंह के रूप में हुई है.

Rampur Road Accident
ज्यूरी के त्यावल गांव के पास दर्दनाक हादसा (ETV Bharat)

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, "हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है."

शिमला में युवक की संदिग्ध मौत

वहीं, जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र के ग्राम जराई में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने बाग में बने डेरा के दो कमरों में कार्य के लिए एक नेपाली परिवार को ठहराया हुआ था. परिवार में सुरेश (नेपाली), उसकी पत्नी, तीन बेटियां, दो बेटे और भांजा धनी राम शामिल थे. शिकायतकर्ता के मुताबिक 28 फरवरी की सुबह जब वह डेरा पहुंचे तो दोनों कमरे बंद मिले और वहां कोई मौजूद नहीं था. जांच करने पर एक कमरा खाली पाया गया, जबकि दूसरे कमरे में धनी राम फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला.जांच करने पर वह मृत पाया गया. शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि सुरेश ने रात्रि के दौरान वारदात को अंजाम दिया और अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया.

पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज

वहीं, एसपी गौरव सिंह ने बताया कि, "पुलिस थाना ठियोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 22/2026 दिनांक 28 फरवरी 2026 को धारा 103(1) (302 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार संदिग्ध की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है."

ये भी पढ़ें: तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले मौत के राज, जानें क्या थे डेथ के कारण

Last Updated : March 1, 2026 at 5:23 PM IST