ETV Bharat / state

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की भीषण टक्कर.. आग लगने से जिंदा जले दो कार सवार

गया में ओवरटेक के करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. ट्रक और कार की भीषण टक्कर में आग लगने से दो जिंदा जले. पढ़ें-

Gaya road Accident
गया में सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 9, 2026 at 12:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया में ओवरटेक के दौरान ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में दो लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई. इस घटना में कार सवार दो लोग जिंदा जल गए.

सड़क हादसे में जिंदा जले दो लोग: गया में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि को गया-पटना रोड में बोधगया थाना अंतर्गत सिजुआ गांव के समीप ट्रक और कार की टककर हो गई. इस घटना के बाद कार में आग लग गई. आग काफी तेजी से फैली, जिससे कार में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए. आग की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से झुलसा है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

वैशाली का रहने वाला है कार चालक: गंभीर रूप से झुलसा कार चालक वैशाली जिले का रहने वाला बताया जाता है. घायल चालक की पहचान श्याम देव सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है.

Gaya road Accident
जिंदा जले दो कार सवार (ETV Bharat)

रांची से आ रहे थे कार सवार लोग: वहीं घायल कार चालक इतनी गंभीर हालत में है, कि वह अपने नाम-पता के अलावे किसी और के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है. ऐसे में मृतकों के संबंध में स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि कार सवार लोग रांची से आ रहे थे.

मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस: बोधगया थाना की पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. वहीं घायल कार चालक का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन वैशाली से गया के लिए रवाना हो गए हैं.

ट्रक चालक और खलासी फारर: बताया जा रहा है कि ट्रक में खाद लोड था, जिस वजह से घटना के बाद ट्रक जहां आंशिक रूप से जला है. वहीं कार धू-धूकर पूरी तरह से जल गई. ट्रक के चालक और खलासी घटना के बाद मौके से जान बचाकर भाग निकले. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

Gaya road Accident
ट्रक-कार की भीषण टक्कर (ETV Bharat)

क्या कहती है पुलिस: घटना के संबंध में बोधगया थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कार का चालक भी गंभीर रूप से झुलसा है. घायल कार चालक की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली का रहने वाला है.

"मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. वैसे, जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार यह लोग रांची से आ रहे थे. पुलिस कोशिश कर रही है, कि जल्द से जल्द मृतकों की शिनाख्त हो सके. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है."-अरविंद कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष, बोधगया

ये भी पढ़ें-

औरंगाबाद में बेलगाम स्कॉर्पियो का आतंक, कोचिंग से घर लौट रही 2 छात्राओं को कुचला, मौत

बिहार में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूली वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी

बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो कार की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, 9 घायल