ETV Bharat / state

फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नाबालिगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

फरीदाबाद में दो नाबालिग लड़कियों ने खुदकुशी कर ली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Two Minor Girls Dies by Suicide in Faridabad
फरीदाबाद में दो नाबालिगों ने की खुदकुशी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 10:54 AM IST

|

Updated : February 14, 2026 at 11:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नाबालिक लड़कियों ने खुदकुशी कर ली है. पहला मामला नगला एनक्लेव पार्ट 2 की है. यहां एक 17 वर्षीय लड़की ने घर में कहासुनी होने की वजह से खुदकुशी कर ली. वहीं, दूसरा मामला राजीव कॉलोनी की है, यहां 14 साल की नाबालिग ने खुदकुशी कर ली.

ये है पहला मामला: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट 2 में 17 वर्षीय लड़की ने खुदकुशी कर ली. परिवारवालों के अनुसार घर में कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह अपने कमरे में चली गई. घरवालों को लगा कि कुछ देर में शांत हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. जब उसने आधे घंटे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को शक हुआ. घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद परिवारवालों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा की बेटी ने खुदकुशी कर ली है. इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद सभी नाबालिग को जिला सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फरीदाबाद दो नाबालिगों खुदकुशी (ETV Bharat)

ये है दूसरा मामला: वहीं, दूसरा मामला राजीव कॉलोनी का है. यहां एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की ने खुदकुशी कर ली. परिवार वालों की मानें तो सुबह से वह किसी से बात नहीं कर रही थी. परिवारवालों ने उससे बात करने की कोशिश की. हालांकि उसने किसी की नहीं सुनी. वह अपने कमरे में चली गई. इसके बाद सभी को लगा कि वो आराम कर रही होगी. हालांकि काफी देर तक जब बच्ची ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया. इसके बाद दरवाजा तोड़ दिया. कमरे में बच्ची ने खुदकुशी कर ली थी. परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को जिला अस्पताल लेकर गए. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस: इन मामलों को लेकर पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि, "मामले में जांच चल रही है. हालांकि इन दोनों मामलों में किसी भी तरह से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही परिजनों से भी पूछताछ कर रही है."फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:सोनीपत में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 7 दोस्तों की गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 की मौत, दो घायल

Last Updated : February 14, 2026 at 11:15 AM IST