ETV Bharat / state

देर रात सो रहे थे लोग और एक साथ घर में घुस गए 2 तेंदुए, फिर...

बिलासपुर के भराड़ी वन परिक्षेत्र के भदरेट गांव में इन दिनों तेंदुओं का आतंक बना हुआ है.

Bhadret village Bilaspur Leopard
बिलासपुर के भदरेट गांव में तेंदुए की दस्तक (CCTV)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 29, 2025 at 7:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी वन परिक्षेत्र के अंतर्गेत आने वाले गांव भदरेट में इन दिनों तेंदुओं के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है. तेदुओं के आतंक का आलम यह है कि इस क्षेत्र में तेंदुए अब घर के आंगन में घूमते नजर आ रहे हैं. घर के भीतर इस तरह से तेंदुए के प्रवेश से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं.

भदरेट गांव में तेंदुए की दस्तक

उपतहसील भराड़ी के मरहाणा पंचायत के भदरेट गांव में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, गांव में तेंदुए का एक जोड़ा रिहायशी इलाकों में भी दस्तक दे रहा है और घरों की चारदीवारी फांदकर आंगन तक पहुंच रहा है. तेंदुए का यह जोड़ा गांव के दो रिहायशी मकानों के आंगन में पहुंच गया. तेंदुओं की चहलकदमी घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों तेंदुए चारदीवारी फांदकर आंगन में दाखिल हुए और करीब आधे घंटे तक वहीं मौजूद रहे.

बिलासपुर के भदरेट गांव में तेंदुए की दस्तक (CCTV)

तेंदुओं की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

इस संबंध में मरहाणा पंचायत के पूर्व प्रधान पृथी चंद ने बताया कि, "भदरेट गांव के देशराज और विपिन पाल के घर के आंगन में तेंदुओं की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई है. यदि उस समय घर का कोई सदस्य बाहर निकल आता तो बड़ा हादसा हो सकता था. गांव में तेंदुओं की दस्तक के बाद ग्रामीण शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं. बच्चे अकेले स्कूल जाने से घबरा रहे हैं, वहीं महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाने में भी भय महसूस कर रही हैं. यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है.

Bhadret village Bilaspur Leopard
बिलासपुर के भदरेट गांव में घर में घुसे तेंदुए (CCTV)

क्षेत्र में लगाए जाएंगे पिंजरे

वहीं, भराड़ी वन परिक्षेत्र के आरओ मदन ने कहा कि, "अभी तक तेंदुओं द्वारा किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. वन विभाग के द्वारा इस क्षेत्र में जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि तेंदुओं को काबू में किया जा सके."

ये भी पढ़ें: क्या डॉक्टर राघव नरुला का सस्पेंशन वापस लेगी सरकार, फिर बनेगी सीनियर डॉक्टरों की जांच कमेटी

ये भी पढ़ें: घर में घुसकर सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल