ETV Bharat / state

दिल्ली के सिरी फोर्ट इलाके में तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

दिल्ली के सिरी फोर्ट इलाके में अगस्त क्रांति मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में कैब सवार दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.

सिरी फोर्ट के पास भीषण सड़क हादसा
सिरी फोर्ट के पास भीषण सड़क हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 7, 2026 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के सिरी फोर्ट इलाके में अगस्त क्रांति मार्ग पर तड़के करीब 4:20 बजे हुए भीषण सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें कैब सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर: पुलिस के अनुसार पंचशील फ्लाईओवर से एंड्रूज गंज की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दाहिने मोड़ पर मुड़ रही टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से टैक्सी में सवार तीनों लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में एक की पहचान 46 वर्षीय टैक्सी चालक गिरजा कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है. बताया गया है कि गिरजा अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे और उसी सिलसिले में टैक्सी चला रहे थे. दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है. तीसरे घायल का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे की चश्मदीद मोनिका सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी. अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और टैक्सी कई फीट दूर जा गिरी. आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: पुलिस ने कार चला रहे 21 वर्षीय कृषांश कपूर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और गति पर नियंत्रण रखने की अपील की है.

इसे भी पढ़ेंः