बिहार में चाकूबाजी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
पैसे की लेनदेन को लेकर हुई चाकूबाजी. तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, दो की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत. जाने पूरा मामला?

Published : December 22, 2025 at 2:56 PM IST
मधुबनी : बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है. कहीं गोली मारकर हत्या हो रही है तो कहीं चाकूबाजी कर जान ली जा रही है. कुछ ऐसा ही मामला मधुबनी से सामने आया है. जहां चाकू गोदकर दो लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
मधुबनी में चाकूबाजी : घटना नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज की है. जहां बीती रात पैसे के लेनदेन को लेकर चाकू बाजी की घटना हुई. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घयालों में से दो की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई.
रुपयों के लेनदेन में खूनी खेल : स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल कुमार यादव द्वारा रुपयों की आपसी लेन-देन के विवाद में लालबाबु सदाय एवं उनके पुत्र दीपक सदाय और रामबाबू सदाय को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस द्वारा घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया. जहां इलाज के क्रम में दो व्यक्ति दीपक सदाय तथा रामबाबू सदाय की मृत्यु हो गई. दोनों मृतक मजदूरी का कार्य करते थे एवं मुख्य आरोपी लॉज मे रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था.
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित : मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. मुख्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है. आरोपी घर से फरार है. पुलिस द्वारा आरोपी के घर के एक सदस्य को पूछ-ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
''घटना के सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है. स्थिति सामान्य है.''- योगेंद्र कुमार, एसपी, मधुबनी
ये भी पढ़ें :-
बिहार में 8वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले दोस्तों में हुई थी चाकूबाजी
मैट्रिक परीक्षा में कॉपी नहीं दिखाने पर घोंपा चाकू, छात्र की हालत नाजुक

