रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल
रामगढ़ में बस-ऑटो की टक्कर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक समेत दो की मौत हो गई.

Published : June 25, 2026 at 9:42 AM IST
रामगढ़: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग एनएच 23 पर बारलौंग में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा.
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा एक ऑटो गोला से रामगढ़ की ओर जा रहा था, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो बस के अंदर समा गया. उसमें सवार सभी चार ड्राइवर समेत यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
चारों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसमें ऑटो चालक और सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी है. बताया गया कि रिया किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ जा रही थी.
जबकि रविरंजन भारती एवं अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों पतरातू रेलवे में लोको पायलट हैं. रवि रंजन भारती ने बताया कि मुरी से ड्यूटी करके वापस पतरातू लौट रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई. दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया फिर रांची रेफर कर दिया गया.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है.
इमरजेंसी ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि चार मरीजों को एक साथ लाया गया था, उनमें से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल थे और शुरुआती इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. दोनों की हालत गंभीर है.
ये भी पढ़ें: गुमला में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाराती कार, दूल्हे के पिता सहित दो की मौत
हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया सड़क
एक साथ पांच लोगों का निकला जनाजा! सैकड़ों की उमड़ी भीड़, यूपी में सड़क हादसे का हुए थे शिकार

