ETV Bharat / state

धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल

धौलपुर में होली मनाने घर जा रहे हलवाइयों की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में 2 की मौके पर मौत.

DHOLPUR ACCIDENT
मनिया थाना, धौलुपर (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2026 at 4:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिया थाना इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन हलवाइयों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दो हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे स्थानीय पुलिस ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है. वहीं, कोटा में होली खेलते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय ऋषभ, 24 वर्षीय दुर्गेश एवं भूरा आगरा के रहने वाले थे और धौलपुर शहर में हलवाई की दुकान पर काम करते थे. होली का त्यौहार मनाने तीनों हलवाई एक ही बाइक पर सवार होकर आगरा की तरफ जा रहे थे. इसी दैरान आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिया पुलिस थाने के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई पिकअप, 3 की मौत, 30 घायल

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त ठीक ऋषभ और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, भूरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे की खबर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर घायल को इमरजेंसी में भर्ती कराया है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घायल का चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है.

होली की खुशियां मातम में बदलीं: थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. युवक ऋषभ और दुर्गेश की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद परिजनों की होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई. कुछ परिजन और उनके रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें- बड़ा हादसा : बालोतरा में स्लीपर बस आगे चल रही ट्रेलर से भिड़ी, 6 की मौत और 9 घायल, CM समेत इन नेताओं ने जताया दुख

कोटा में करंट से युवक की मौत: शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके में होली खेलते समय करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है. युवक दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए कोटा आया हुआ था और वह दोस्तों के डांस और होली खेलने का वीडियो बना रहा था. इसी दौरान पास में ट्रांसफार्मर था और साथ ही पानी भी भरा हुआ था, इसीलिए करंट फैल गया और युवक की मौके पर मौत हो गई है. कुन्हाड़ी थाना अधिकारी कौशल्या गालव का कहना है कि दोपहर में यह हादसा हुआ. पुलिस को सूचना युवक के अस्पताल पहुंचने के बाद मिली थी.

थानाधिकारी कौशल्या गालव ने बताया कि बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके के गोविंदपुर बावड़ी निवासी 20 वर्षीय धीरज मीणा अपने मां के लड़के और अन्य दोस्तों के साथ लैंडमार्क इलाके में होली खेलने के लिए पहुंचा था. युवक व्यास रेजीडेंसी के नजदीक होली खेल रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर यह बेहोश हो गया. दोस्त उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.