हरियाणा में दो IAS अधिकारियों के तबादले, सतबीर सिंह बने रोहतक के जिलाधिकारी
हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. सतबीर सिंह रोहतक के जिलाधिकारी बने हैं.

Published : August 20, 2026 at 5:56 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने दो IAS अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
मनोज कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी : 2014 बैच के IAS अधिकारी मनोज कुमार, जो वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हरियाणा के कमिश्नर और हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, को अब आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी नियुक्त किया गया है. यह जिम्मेदारी उन्हें उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त दी गई है.
सतबीर सिंह को रोहतक का DC बनाया : 2018 बैच के IAS अधिकारी सतबीर सिंह, जो अब तक आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी के CEO थे, को रोहतक का उपायुक्त (Deputy Commissioner) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति रोहतक में रिक्त पद के विरुद्ध की गई है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए अफसर
ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने IAS पंकज अग्रवाल को किया सस्पेंड, बैंक फ्रॉड मामले में CBI गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
ये भी पढ़ें : हरियाणा के IAS अफसर को CBI ने किया अरेस्ट, पंचकूला नगर निगम फंड घोटाले में बड़ा एक्शन

