ETV Bharat / state

बिहार में जुआ खेलते सरकारी स्कूल के 2 टीचर रंगे हाथ गिरफ्तार

जमुई में चार लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है- पढ़ें खबर

जुआ खेलते शिक्षक गिरफ्तार
जुआ खेलते शिक्षक गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 23, 2026 at 6:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई : बिहार के जमुई में जुआ खेलते दो सरकारी स्कूल शिक्षकों के साथ-साथ 4 लोग धरे गए हैं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है. ये वो शिक्षक हैं जिनपर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी दी गई है.

जुआ खेलते दो शिक्षक गिरफ्तार : मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर रंगेहाथ जुआ खेलते दो शिक्षक संजय यादव (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंगापुर) और शिव कुमार वर्मा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नोनियाटांड) को दो अन्य व्यक्ति दीपक मिश्रा और पप्पू साव के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई.

जुए में आजमा रहे थे किस्मत : खैरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग समूह में जुआ खेल में अपना किस्मत आजमा रहे हैं, सूचना मिलते ही तत्काल खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने पुलिस बल के साथ बताऐ गए स्थान पर छापेमारी की और जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला की चार में से दो तो सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं, जो जुऐ में अपना भाग्य आजमा रहे थे.

पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप : पुलिस की कारवाई से जुआरियों के बीच हडकंप मचा हुआ है, लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं कि 'एक शिक्षक' जिनके कांधे पर बच्चों का भविष्य सजाने-संवारने की जिम्मेदारी होती है, वही अनैतिक काम करने में जुटा हुआ है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई : खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार ने गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुऐ बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई थी, जिसमें चार आरोपियों को रंगेहाथ जुआ खेलते पकड़ा गया है, सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई की जा रही है.

"4 लोगों को जुआ खलते रंगे हाथ पकड़ा गया है. पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दो लोगों में से सरकारी स्कूल का टीचर है. पुलिस टीम सभी चारों के खिलाफ केस दर्ज कानूनी कार्रवाई करेगी."- मिंटू कुमार, थाना प्रभारी, खेरा थाना

ये भी पढ़ें-