सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हरियाणा के सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है.

Published : February 17, 2026 at 3:59 PM IST
|Updated : February 17, 2026 at 4:50 PM IST
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर पार्कर मॉल के पास एक तेज़ रफ्तार वाहन ने जिम से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया. अब परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.
बिहार के रहने वाले थे : मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बढ़ मलिक में दो परिवार जो कि बिहार के रहने वाले हैं, वो किराए पर रहते हैं. उनके दो बेटे मोहित और उत्तम पार्कर मॉल में जिम करके वापस लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे 44 पर उनके वाहन को किसी तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया. हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.
अज्ञात वाहन की तलाश जारी : इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कुंडली थाने में शिकायत मिली थी कि सुबह स्कूटी पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई. मृतक मोहित और उत्तम बढ़ मलिक के रहने वाले हैं, परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद
ये भी पढ़ें : अंबाला में घर के वॉशरूम में गिरे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, दोनों पैर में फ्रैक्चर, "चल री सजनी" गाना गुनगुनाते दिखे
ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

