ETV Bharat / state

बिहार के फेमस डॉक्टर की पत्नी और उसके बेटे का शव मिला

मुजफ्फरपुर में लापता मां-बेटे के शव बूढ़ी गंडक से बरामद. NEET की तैयारी कर रहा था बेटा. रिपोर्ट- विवेक कुमार

MOTHER SON BODY FOUND MUZAFFARPUR
मुजफ्फरपुर में दो शवों की बरामदगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 24, 2026 at 3:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट से रविवार शाम लापता हुई महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे का शव बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है. मृतकों की पहचान पिंकी देवी (उम्र- 38 साल) और उनके बेटे आदर्श रौशन (उम्र- 17 साल) के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से सीतामढ़ी के रहने वाले थे और आदर्श की पढ़ाई के लिए चंदवारा घाट, हरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे.

मुजफ्फरपुर में दो शवों की बरामदगी : परिजनों के अनुसार, रविवार को पिंकी देवी और उनका बेटा अचानक लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद चंदवारा पुल के नीचे बांध पर उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली. इसके बाद नदी में भी तलाश शुरू की गई. रात में अंधेरा होने के कारण दोनों का पता नहीं चल सका.

MOTHER SON BODY FOUND MUZAFFARPUR
यहीं से हुई शव की बरामदगी (ETV Bharat)

सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. खोजबीन के दौरान महिला का शव पानी में मिला. उसे बाहर निकालने पर उसके नीचे बेटा भी दबा हुआ मिला. दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का.

''महिला और उसके बेटे के लापता होने की सूचना उनके पति ने पुलिस को दी थी. प्रथमदृष्टया मामला नदी में डूबने का प्रतीत हो रहा है. आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.''- साहुल कुमार, एएसआई, अहियापुर थाना

MOTHER SON BODY FOUND MUZAFFARPUR
जांच करने पहुंची पुलिस (ETV Bharat)

मृतका के पति हैं डॉक्टर : इधर, पिंकी देवी के भाई संजय साह ने बताया कि उनकी बहन सीतामढ़ी के रीगा रोड की रहने वाली थीं, जबकि उनके पति डॉ. नीरज कुमार मूल रूप से शिवहर के रहने वाले हैं और चंदवारा इलाके में क्लीनिक चलाते हैं. आदर्श रौशन NEET की तैयारी कर रहा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंकी देवी पिछले कुछ दिनों से परेशान थीं. हालांकि, मां-बेटे को नदी में आत्महत्या करते किसी ने नहीं देखा. पुलिस मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें :-

मर्डर मिस्ट्री: लापता 70 साल के बुजुर्ग का मिला शव, घर की हालत ने उलझायी हत्या की गुत्थी

महिला है या जल्लाद! जान निकलने तक दबाती रही गला.. फिर पैर पकड़कर घुमाते हुए खेत में फेंका 5 वर्षीय बच्ची का शव