ETV Bharat / state

संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षण अभियान में जुटी भाजपा, पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर बृहद कार्यक्रम का होगा आयोजन

रांची में जिला ग्रामीण भाजपा के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

JHarkhand BJP
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 30, 2026 at 7:10 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: बीजेपी इन दिनों झारखंड में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है. सभी जिलों में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को कार्यकर्ताओं के बीच साझा करने के लिए यह प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत आज शनिवार को जिला ग्रामीण भाजपा के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की.

इस मौके पर पूर्व विधायक जीतू चरण राम और कई कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि यह कार्यक्रम सांगठनिक मजबूती के लिए है और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भी है. प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को एक साथ लाया जाता है और पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाता है.

संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रशिक्षण अभियान में जुटी भाजपा (Etv Bharat)

पीएम मोदी के 12 साल विश्वास के कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

महानगर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून योगा दिवस तक यह कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में किया जाना है. प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के किए गए विकास को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही हर बूथ में पेड़ लगाए जाने हैं और हर व्यक्ति से संवाद करना है.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष 7 जून को प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक, लगातार देश की सेवा करने का अवसर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मिल रहा है और यह एक तरह से एतिहासिक पल भी है और एक रिकॉर्ड भी है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े लोकतंत्र में इस तरह से जनता का प्यार और आशीर्वाद लेकर जन कल्याण के काम करने का जो उनको मौका मिला है, उसी को सेलिब्रेट करने के लिए हम सब लोग, यह जो 12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के, इस लाइन के साथ हम लोग जनता के बीच में हैं.

उन्होंने कहा कि 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर के 21 जून योगा दिवस तक अनेक कार्यक्रम हमारे सूचीबद्ध हैं, श्रृंखलाबद्ध हैं. इसमें हम लोग वृक्षारोपण भी करेंगे, अपने कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के दृष्टिकोण से प्रबुद्धजनों के साथ मिलेंगे भी और 12 साल के उपलब्धियों का भी व्याख्यान करेंगे. प्रगति जो हमारी हुई है, उस प्रगति के प्रतीक जितने भी स्थल हैं, उसकी यात्रा भी करेंगे. प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन भी होंगे और साथ-साथ योगा दिवस का कार्यक्रम भी होगा.

विरोधियों द्वारा इस कार्यक्रम का विरोध किये जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोधी बताये कि आज से 12 साल पहले, आपको कितनी बिजलियां मिलती थीं, कितने गांवों में बिजली आपने पहुंचाया था, कितने गांवों में सड़कें पहुंचाई थीं, कितने लोगों को आपने सर पे जो छत है, दिया था, कितने गांवों के घरों में आपने पानी पहुंचायी थी, कितने लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाया था, कितने लोगों को फ्री में जो मुफ्त अनाज है, वो पहुंचाया था?

उन्होंने कहा कि ​जो भारतीय जनता पार्टी के विरोधी हैं, वो तो विरोध की बात करेंगे ही करेंगे, लेकिन आज भारत कहां से कहां पहुंच गया, आज आप 1 घंटे में गुमला पहुंच जाते हैं, 5 घंटे में आप साहिबगंज पहुंच जाते हैं, ये विकास की किरणें हैं. आज देश कहां से कहां चला गया. हवाई चप्पल वाला आज हवाई जहाज में यात्रा कर रहा है. विरोधियों की बातें सिर्फ और सिर्फ बातें हैं. 38 लाख परिवारों तक बिजली पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है.

यह भी पढ़ें:

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एफआईआर कराने की धमकी पर बोले बाबूलाल- मैं डरकर भागने वालों में नहीं

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड कांग्रेस का बड़ा आरोप! कहा- हॉर्स ट्रेडिंग करना चाहती बीजेपी

राज्यसभा चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा, सत्ताधारी विधायकों से समर्थन की उम्मीद