ETV Bharat / state

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर दो दिन का अलर्ट जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : June 4, 2026 at 7:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार (3 जून )को तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें बारिश और गरज के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है.

बीते दिन यानि बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम और एक दिन पहले की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है. हवा में नमी का स्तर 76 से 37 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आज के मौसम का हाल

इसी बीच आज आईएमडी ने गुरुवार और कल शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है. वहीं अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार 5सुबह 6:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 128, गुरुग्राम में 135, गाजियाबाद में 142, ग्रेटर नोएडा में 129 और नोएडा में 122 अंक बना हुआ है राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, जून का पहले सप्ताह रहेगा खुशनुमा

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट और हवा हुई साफ, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल