पुराने ख़्याल बनाम मॉडर्न सनक: पाबंदियों से चिढ़ीं बहनों ने किया पिता का क़त्ल, भाई भी था निशाने पर
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पिता की हत्या के मामले में दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 23, 2026 at 10:53 PM IST
|Updated : February 24, 2026 at 4:26 PM IST
मुजफ्फरनगर: जनपद में एक बेटी ने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी. इस हत्या में उसकी 16 साल की छोटी बहन ने भी उसका साथ दिया है. दोनों ने रात को चारपाई पर सो रहे पिता का दरांती से गला रेत डाला. एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
दोनों बेटियों ने मिलकर की पिता की हत्या: मुजफ्फरनगर के मोरना के रहने वाले रामप्रसाद (55) का शव सोमवार सुबह घर के मेन गेट के पास लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला था. उनकी गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे.
पत्नी चंद्रकली ने सुबह करीब 7 बजे पति का शव देखा, तो शोर मचाया. इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. पत्नी चंद्रकली, दो बेटे अमित और सुमित, बेटी कोमल और 16 साल की नाबालिग बेटी रोने बिलखने लगीं.
पुलिस की सख्ती से सच आया सामने: सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत बाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जांच के दौरान मौके पर कई क्लू मिले और डॉग स्क्वायड भी घर में चक्कर लगाता रहा. इससे हत्या का शक परिवार के लोगों पर जा रहा है. परिजनों से एक-एक कर पूछताछ की गई.
शादी न होने के कारण मारते थे ताना: इस दौरान अविवाहित बेटी कोमल (32) और छोटी बेटी (16) बार-बार बयान बदलतीं रहीं. सख्ती करने पर उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया. बड़ी बेटी कोमल ने बताया कि उसके पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे. वह रोज ताने मारते थे और कहते थे कि वह 32 साल की हो गई है. न तो उसकी शादी हो रही है, न ही वो कोई नौकरी करती है. छोटी बेटी भी उसे देखकर बिगड़ रही है.
छोटी बहन ने बनाया था मर्डर का प्लान: तुम दोनों की वजह से समाज में बेइज्जती हो रही है और छोटी बहन ने पिता की हत्या का प्लान बनाया. रात करीब 2 बजे उन दोनों ने दरांती से पिता के गले पर कई वार किए और पेट पर भी दरांती से कई वार किए. पिता की हत्या करने के बाद दोनों अपने कमरे में जाकर सो गई थीं.
यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने कहा- शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने वाला आरोपी अगर पहले से शादीशुदा तो मामला धोखाधड़ी का

