खुशखबरी! मिथिलांचल में गन्ना किसानों के बहुरेंगे दिन, बंद पड़ी दो चीनी मिलें होंगी चालू
मिथिलांचल में बंद 2 चीनी मिल के चालू होने से यहां के दिन अब बहुरने वाले हैं. बिहार सरकार इसे सहकारिता मोड में चलाएगी-


Published : February 23, 2026 at 7:52 PM IST
पटना : बिहार औद्योगीकरण की राह पर है. राज्य में बंद पड़े चीनी मिल धीरे-धीरे चालू हो रहे हैं. बिहार सरकार ने बंद पड़े चालू करने की पहल की है और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जा चुका है. दोनों ही चीनी मिल मिथिलांचल इलाके की हैं.
मधुबनी और दरभंगा की चीनी मिलें होंगी चालू : सात निश्चय पार्ट 3 के तहत औद्योगिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं. मिथिलांचल इलाके की दो चीनी मिलों को फिर से चालू किया जा रहा है. मधुबनी और दरभंगा जिले के दोनों में शीघ्र ही चालू होने वाले हैं. सरकार की ओर से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किया जा चुका है.
सहकारी मोड में चालू होंगी मिलें : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग और राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किया जा चुका है. दोनों ही चीनी मिल का संचालन सहकारी मोड में होगा. मधुबनी जिले का सकरी चीनी मिल और दरभंगा जिले की बन्द रैयाम चीनी मिल को चालू करने की तैयारी हो चुकी है.
MoU पर हुआ हस्ताक्षर : सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड के बीच करार हुआ है. बंद पड़ी सकरी चीनी मिल में 30.84 एकड़ और रैयाम चीनी मिल में 68.17 एकड़ भूमि उपलब्ध है. इसे सहकारिता विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

'तीन से चार महीनों में शुरु होगा उत्पादन' : राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाईकनवारे ने कहा कि ''जल्द ही चीनी मिल को चालू करने के लिए हम लोग काम शुरू करने जा रहे हैं. बिहार सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हो चुका है और आने वाले तीन-चार महीनों में उत्पादन चालू होने की संभावना है.''
''बिहार सरकार बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में दो चीनी मिल को चालू किया जा रहा है. सहकारिता विभाग और राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड के बीच करार पर हस्ताक्षर हो चुका है. बंद पड़े चीनी मिल के चालू होने से मिथिलांचल के इलाके में खुशहाली आएगी.'' - प्रमोद चंद्रवंशी, सहकारिता मंत्री, बिहार
ये भी पढ़ें-

