ETV Bharat / state

पटना में दो भाइयों की हत्या, रिसेप्शन पार्टी में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना में रिसेप्शन में हुए विवाद के बाद अपराधियों ने दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है. तीन कारतूस के खोखे बरामद.

miscreant in Patna
पटना में दो भाइयों की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 23, 2026 at 9:21 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर में रविवार की रात दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में अपराधियों ने गोलियों से भून कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीनों खोखे को बरामद किया है۔ डबल मर्डर होने के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

रिसेप्शन पार्टी दो भाइयों की हत्या: यह वारदात जिले के गोपालपुर पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक, एक कॉल आया कि दो युवक मनीष कुमार (32 वर्ष) और मंजीत कुमार (23 वर्ष) की हत्या कर दी गई है. दोनों रिश्ते में भाई है और दोनों स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में गए थे. इसी दौरान किसी विवाद में दोनों भाइयों को गोली मारी गई.

पटना में दो भाइयों की हत्या (ETV Bharat)

ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग: घटना के मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष और मंजीत का वहां मौजूद दूसरे लोगों से कुछ विवाद हुआ, इतने में सामने वाले ने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में अफरातफरी मच गई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला: इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.

क्या बोले सिटी एसपी?: पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीनों खोखे को बरामद किया है. डबल मर्डर होने के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है. पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई है ,मामले की जांच की जा रही है ,आरोपियों की पहचान कर ली गई है, कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए हैं

"गोपालपुर थानांतर्गत एक रिसेप्शन पार्टी में दो युवकों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. प्राथमिक जांच में घटना का कारण पूर्व विवाद प्रतीत हो रहा है. घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया गया है. मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है."-परिचय कुमार, एसपी(पूर्वी), पटना

ये भी पढ़ें-

कनपटी में लगी थी गोली, बगल में पड़ी थी बाइक और पिस्टल, बिहार में शव मिलने से सनसनी

मोबाइल के झगड़े में बड़ा भाई बना हैवान, गले दबाकर की छोटे भाई की हत्या

लव मैरिज की खौफनाक सजा! ससुर ने दामाद को मारी गोली, डेढ़ साल पहले की थी शादी