ETV Bharat / state

औरैया में नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया.

औरैया नदी में डूबने से दो किशोर की मौत
औरैया नदी में डूबने से दो किशोर की मौत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 11:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

औरैया: अजीतमल कोतवाली के एक नदी में नहाने गए दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. सूचना पर मौके पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सबलपुर के नगला टीका गांव में हिमांशु (13), पुत्र भुवनेश, और उसका मौसेरा भाई नितिन (15), पुत्र राकेश साइकिल से नदी में नहाने के लिए गया था. काफी देर तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. खोजबीन के दौरान नदी किनारे दोनों किशोरों के कपड़े और साइकिल मिली.

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार और एसडीएम निखिल राजपूत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. फायर सर्विस और एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों किशोर के शवों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हिमांशु की मां रानी देवी और बहन अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है.

जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि 48 घंटे में दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: औरैया में 2.29 करोड़ की GST चोरी का भंडाफोड़; फर्जी फर्म बनाकर लगा रहे थे चपत, चार आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सोनभद्र में डूबने से महिला और 4 साल की बच्ची की मौत, ट्यूब से नदी पार कर रहे थे