ETV Bharat / state

रांची के जगन्नाथ मंदिर के पास दो बाइक में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

रांची में दो बाइक में आग लग गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

two-bike-caught-fire-near-jagannath-temple-in-ranchi
पार्किंग स्थल में खड़ी बाइक में लगी आग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 28, 2025 at 11:25 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के पार्किंग स्थल में खड़ी दो बाइक को आसामाजिक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया. घटना शनिवार देर रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है. मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइकों से अचानक धुआं उठने लगा, देखते ही देखते आग ने दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया.

अज्ञात लोगों का हाथ होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं. आगलगी की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में अज्ञात लोगों के द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है. मंदिर परिसर के आस पास रहने वाले लोगों ने आगलगी की घटना के बाद मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किया है.

जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन के ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर दो बाइक में आग लगने की वजह से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इसमें असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच जारी

वहीं, दूसरी तरफ धुर्वा थाना की पुलिस अगलगी मामले की जांच में लगी हुई है. मंदिर परिसर और उसके आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही इस मामले में विशेष जानकारी दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: रांची के पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, बाल-बाल बचे लोग

पेट्रोल पंप में फ्यूल भराने आई स्कॉर्पियो में लगी आग, पुलिस और पंप कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद थी भारी भीड़