दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है.

Published : February 19, 2026 at 3:17 PM IST
गिरिडीह: दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण करने के मामले में गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है. इसकी पुष्टि गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने की है.
क्या है मामला
बिरनी थाना इलाके में एक गांव की लड़की ने एक युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. आवेदन पर प्राथमिकी तो दर्ज की गई लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच नाबालिग लड़की का अपहरण करने का मामला सामने आ गया. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया और चार लोगों को नामजद किया. कहा गया कि 22 दिनों पूर्व यौन शोषण की शिकायत की गई थी. इसपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. इस बीच मंगलवार की शाम जब उसकी बेटी सामान लाने दुकान जा रही थी तो उसका अपहरण दुष्कर्म के आरोपी समेत चार लोगों ने कर लिया.
नाबालिग के अपहरण करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं लड़की को बरामद कर लिया गया है.- डॉ बिमल कुमार, एसपी
इधर, अपहरण की जानकारी मिलते ही एसपी ने तुरंत ही कार्रवाई का निर्देश दिया. निर्देश पर सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ. टीम ने छापेमारी शुरू की और न सिर्फ नाबालिग को बरामद किया बल्कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें:
दुमका: मां-बेटी हत्याकांड में खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर की गई थी हत्या
'रिवेंज' में दो नाबालिग संग किया गया सामूहिक दुष्कर्म, एक्स बॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश!

