ETV Bharat / state

जींद में भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ 2 गिरफ्तार, 30 किलो चूरा पोस्त और एक किलो अफीम जब्त

जींद में पुलिस ने 30 किलो चूरा पोस्त और 1 किलो अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Narcotics Recovered in Jind
जींद में भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ 2 गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 23, 2026 at 1:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: नरवाना की पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खनौरी रोड नरवाना पर से पंजाब के 2 नशा तस्करों को 30 किलोग्राम चुरा पोस्त और 1 किलोग्राम अफीम की खेप सहित काबू किया है.

दोनों आरोपी पंजाब के निवासीः दोनों आरोपी चोरी छिपे चावलों के बैगों से भरे कैंटर में चूरा पोस्त की खेप छिपाकर पंजाब के बरनाला एरिया में ले जा रहे थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ आशु पुत्र बलवीर सिंह वासी गली नंबर 1, रणजीत सिंह नगर, बरनाला (पंजाब) और परमिंदर उर्फ काला पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव साहनेवाला जिला लुधियाना (पंजाब) के तौर पर हुई है.

मादक पदार्थ की पंजाब ले जाया जा रहा थाः शनिवार को जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि "नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम सब इंस्पेक्टर रोशन लाल के नेतृत्व में खनौरी रोड नरवाना पर मौजूद थी. सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि पंजाब के 2 नशा तस्कर एक कैंटर में चूरापोस्त और अफीम की खेप लेकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं. सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया और तत्परता से कार्रवाई करते हुए खनौरी रोड पर गैलेक्सी होटल के नजदीक नाकाबंदी शुरू की."

कैंटर में छिपाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थः थोड़ी देर बाद उक्त नंबर का कैंटर नरवाना की तरफ से आता दिखाई दिया, सीआईए टीम ने आरोपीयों को कैंटर सहित मौका पर ही दबोच लिया और राजपत्रित अधिकारी नरेश कुमार नायब तहसीलदार नरवाना को मौका पर बुलाया और उनकी हाजरी में आरोपीयों की और कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के केबिन से 30 किलोग्राम चुरा पोस्त और 1 किलोग्राम अफीम और कैंटर की बॉडी से 385 कट्टे चावल बरामद हुए.

एनडीपीएस की कई धाराओं में मामला दर्जः मामले में आरोपीयों के खिलाफ 23 मई को धारा 15B,17B/61/85 NDPS थाना सदर नरवाना दर्ज करके आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है. आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें-जींद में खेत में तहखाना बना छुपा रखा था 276 किलोग्राम चूरा पोस्त, ढाबे की आड़ में कर रहे थे नशे का कारोबार