ETV Bharat / state

करनाल: टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार, लूट के बाद हत्या कर नहर किनारे फेंका था शव

करनाल में टैक्सी चालक शाहरुख हत्याकांड के 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

TAXI DRIVER SHAHRUKH MURDER CASE
टैक्सी चालक शाहरुख हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 27, 2026 at 7:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनालः हरियाणा के करनाल जिले के स्टोन्डी गांव के पास 24 तारीख को नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. बाद में मृतक की पहचान टैक्सी चालक शाहरुख के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार दिल्ली से कैमला के लिए कैब बुक की गई थी, जिसे शाहरुख चला रहा था. गंतव्य के पास पहुंचने के बाद उसका फोन लगातार बजता रहा लेकिन उसने उठाया नहीं, जिससे परिजनों और मालिक की चिंता बढ़ गई और पुलिस को सूचना दी गई.

गिरफ्तारी कैसे हुईः पुलिस जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पहला आरोपी प्रवीण उर्फ पिन्ना, जो घरौंडा के कैमला क्षेत्र का रहने वाला है, उसे शिमला से पकड़ा गया. दूसरा आरोपी जतिन, जो गोहाना का निवासी है, उसे पानीपत से गिरफ्तार किया गया.

करनालः टैक्सी ड्राइवर हत्याकांड का 2 आरोपी गिरफ्तार (Etv Bharat)

हत्या की साजिश: जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने दिल्ली से ही शाहरुख की टैक्सी बुक की थी. करनाल के कैमला गांव के पास आरोपियों ने शारुख की गला दबा कर हत्या कर दी और झानी गांव के पास के पास शव को नहर किनारे फेंक दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपी टैक्सी लेकर फरार हो गए थे.

पुलिस की कार्रवाई: प्रेस वार्ता में डीएसपी राजीव ने बताया कि "एक आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे का रिमांड अभी बाकी है. पुलिस लूटे गए सामान और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है."

आगे की जांच : पुलिस का कहना है कि "मामले की कड़ियां जोड़कर पूरी साजिश का खुलासा किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- करनाल में कैब चालक का मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल

ये भी पढ़ें-करनाल में बुजुर्ग दंपति हत्याकांड: पोते ने ही रची खौफनाक साजिश, हाथ-पैर बांध कर दिया था वारदात को अंजाम