ETV Bharat / state

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट

नैनीताल जिले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने नाबालिग के साथ ऐसा किया.

Etv Bharat
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 25, 2026 at 7:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. काठगोदाम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में काठगोदाम थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया गया कि उसकी बेटी कल (24 फरवरी) देर शाम चाऊमीन लेने बाजार गई हुई थी, लेकिन अंधेरा होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों को उसकी चिंता हुई. परिजनों ने बेटी को इधर-उधर काफी ढूंढा. काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बेटी हैड़ाखान सड़क पर बेसुध हालत में मिली.

परिजनों का कहना है कि इस दौरान दो युवक भी वहां मौजूद थे. परिजनों ने जब बेटी से बात की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे बहला फुसला कर कार में बैठा लिया था. इसके बाद वो उसे हैड़ाखान रोड पर ले गए, जहां उन्होंने पीड़ितों को कुछ पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

बता दें कि बीते दिन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में इस तरह के एक और घटना सामने आई थी, जहां एक महिला के साथ गैंगरेप किया था. रुद्रपुर मामले में बताया जा रहा है कि महिला रात को 'सरस मेले' से अपने देवर के साथ घर लौट रही थी. महिला के साथ उसका देवर भी था.

महिला का आरोप है कि जब वो अपने देवर के साथ एक मैदान के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग पहुंचे, जिन्होंने उसे रोक लिया था. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे. ये भी कहा जा रहा है कि वो देवर के दोस्त थे. इसलिए देवर ने भी विरोध नहीं किया.

पहले तो आरोपियों ने सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ देर बार ही आरोपियों ने तमंचा निकाला और महिला को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद आरोपी महिला को सुनसान जगह ले गए थे, जहां देवर के सामने ही महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया. ये मामले अभी शांत भी नहीं हुआ था कि काठगोदाम में भी इस तरह की मामला सामने आ गया.

पढ़ें---