ETV Bharat / state

आगरा: ऑटो चालक हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, कुकर्म के विरोध में हुई हत्या

ऑटो चालक ने कुकर्म का विरोध किया, तो आरोपियों ने मौत के घाट उतारा.

ऑटो चालक हत्याकांड
ऑटो चालक हत्याकांड (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: सैंया थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा ऑटो चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया, जिसका विरोध ऑटो चालक ने किया, तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक कर फरार हो गए.

राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना हिनौता निवासी ऑटो चालक विजयपाल 14 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. 15 फरवरी को सैंया–इरादतनगर पुल के पास विजयपाल का ऑटो लावारिस हालत में मिला. छानबीन करने पर कुछ ही दूरी पर विजयपाल के कपड़े और चप्पल भी मिले. इसके बाद कुछ ही दूरी पर उसका शव पड़ा मिला. ऑटो में मिले दस्तावेज से विजयपाल की पहचान हुई. मामले के बाद मृतक विजयपाल के भाई हुकम सिंह ने सैंया थाना में भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया. सैंया थाना ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की.

डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मृतक के भाई हुकम सिंह के तहरीर में लिखा है कि भाई विजयपाल का ऑटो 14 फरवरी को दो अज्ञात युवकों ने बुक किया था. दोनों युवकों लेकर विजयपाल गया और लापता हो गया, तहरीर के आधार पर सैंया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को लाडूखेड़ा पेट्रोल पंप से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है.

डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विष्णु और अमित शुक्ला हैं. दोनों ने 14 फरवरी को 300 रुपये में ऑटो किराए पर बुक किए थे. इसके बाद रास्ते में शराब पी और ऑटो चालक विजयपाल को भी शराब पिलाई. रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों ने ऑटो में ही चालक के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. जिसका चालक ने विरोध किया. इसके बाद दोनों ने उसे सड़क के नीचे खाई की ओर ले गए. जहां पर चालक के जबरन कपड़े उतारे. कुकर्म करने का प्रयास किया और फिर नाले में धक्का देकर गिरा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज रही है.